बिलासपुर: क्या कलेक्टर अवनीश शरण पद का दुरुपयोग करने वाले शातिर राजस्व अधिकारी शशिभूषण सोनी एवं शेषनारायण जायसवाल के खिलाफ ACB में मामला दर्ज कराएंगे?

बिलासपुर: पद का दुरुपयोग कर बिल्डरों को सरकारी जमीन से नियम विरुद्ध जमीन देने वाले शातिर राजस्व अधिकारी शेषनारायण जायसवाल एवं शशिभूषण के खिलाफ जल्द ही ACB में होगी शिकायत

बिलासपुर: तत्कालीन नायब तहसीलदार शेषनारायण जायसवाल ने गायत्री कंस्ट्रक्शन को और अतिरिक्त तहसीलदार शशिभूषण सोनी ने श्रीराम सरिता बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर्स व राज कंस्ट्रक्शन को उनकी कॉलोनी में जाने का नियम विरूद्ध सरकारी जमीन से रास्ता दिए थे. हमारी शिकायत के बाद 7 माह बाद कलेक्टर अवनीश शरण ने दोनों को सस्पेंड करने व विभागीय जाँच करने के लिए कमिश्नर महादेव कावरे को पत्र लिखा. इसके बाद कावरे के आदेश का इंतजार है.

जानकारों का कहना है कि ये पद के दुरुपयोग का मामला है जिसके तहत भारत में कई कानूनी धाराएँ लागू हो सकती हैं और दोनों अधिकारियों पर मामला दर्ज किया जा सकता है.

जानकारों के अनुसार, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (Prevention of Corruption Act, 1988) की धारा 13(1)(d), यह धारा विशेष रूप से पद के दुरुपयोग को कवर करती है. इसमें कहा गया है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी अपने पद का गलत तरीके से उपयोग करके किसी व्यक्ति को अनुचित लाभ पहुँचाता है, तो यह अपराध माना जाएगा. वहीं, भारतीय दंड संहिता (IPC), 1860 की धारा 166, यह धारा सरकारी अधिकारी द्वारा कानून की अवहेलना करने और अपने अधिकारों का दुरुपयोग करने के लिए लागू होती है.

इसी तरह धारा 409, इस धारा के तहत सरकारी अधिकारी द्वारा आपराधिक विश्वासघात (Criminal Breach of Trust) के मामले में कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें वह अपने पद का दुरुपयोग करते हुए सरकारी संपत्ति या धन का दुरुपयोग करता है.

केन्द्रीय सतर्कता आयोग (CVC) और लोकायुक्त में भी भ्रष्टाचार या पद के दुरुपयोग के मामलों में शिकायतें CVC या राज्य स्तरीय लोकायुक्त के पास भी दर्ज कराई जा सकती हैं, जो मामले की जांच करके उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की सिफारिश करते हैं.

जानकारों की माने तो एसीबी (Anti-Corruption Bureau) में शासकीय अधिकारी के खिलाफ मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (Prevention of Corruption Act, 1988) के तहत दर्ज किया जाता है. इस अधिनियम में विभिन्न धाराएँ हैं जो पद के दुरुपयोग, रिश्वतखोरी, और भ्रष्टाचार से संबंधित अपराधों को कवर करती हैं। एसीबी द्वारा मुख्यत, भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग से संबंधित मामलों में मुख्य रूप से भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज करती है.

अगर, कलेक्टर अवनीश शरण दोनों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज नहीं करते हैं तो मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर की समाजहित में काम करने वाली एक मजबूत टीम दोनों के खिलाफ एसीबी में करेगी शिकायत.

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *