बिलासपुर: बहन के साथ स्कूल आई 5 साल की बालिका को प्राचार्य ने जड़ा थप्पड़, हटाए गए प्राचार्य, निलंबन की सिफारिश

मस्तुरी बीईओ टंडन से भी छीन लिया गया प्रभार, ईश्वर सोनवानी होंगे नए बीईओ

बिलासपुर: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पचपेड़ी विकासखंड मस्तूरी के प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर के द्वारा विद्यालय में अपने बहन के साथ आई हुई 5 वर्षीया बालिका को थप्पड़ मारा तथा बुरी तरह से डांट लगाई गई, जिससे बालिका भयभीत हो गई। इस प्रकार बिना कारण जाने अबोध बालिका के साथ सख्त व्यवहार किया जाना पाया गया। प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के उपरांत बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण के द्वारा तत्काल प्रभारी प्राचार्य राठौर को प्राचार्य के पद से मुक्त करते हुए बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने हेतु आदेशित किया गया है। संबंधित चितरंजन कुमार राठौर प्रभारी प्राचार्य मूल पद व्याख्याता के निलंबन का प्रस्ताव भी संचालक लोक शिक्षण रायपुर को अनुशंसा सहित भेजा गया है।

Table of Contents

कलेक्टर को लगा कि मस्तूरी विकासखंड में इस प्रकार की घटना लगातार होने से विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन का नियंत्रण नहीं है। अतः शिव राम टंडन प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रभार से मुक्त करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी का प्रभार ईश्वर प्रसाद सोनवानी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एरमशाही को दिया गया है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने स्पष्ट कहा है कि विद्यालय में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading
    ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ का भाटापारा में शक्ति प्रदर्शन, नई नियुक्तियों के साथ संगठन विस्तार का बिगुल

      पत्रकार एकजुट होंगे तो मजबूत होगी लोकतंत्र की आवाज : हरीश चौबे भाटापारा। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की लड़ाई को नई धार देने के उद्देश्य से ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने रविवार को भाटापारा में संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विस्तार अभियान का आगाज़ किया। स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आगामी योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *