बिलासपुर: आसमां बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर्स लिमिटेड का डायरेक्टर असीम जाफरी की हिम्मत तो देखिए, निगम कमिश्नर अमित कुमार को ले रहा था हल्के में 

रजिस्ट्री पर बैन लगाने पंजीयन कार्यालय को लिखा गया पत्र 

समय सीमा में विकास कार्य पूरा नहीं करने पर कार्रवाई, लगभग साढ़े 16 एकड़ भूमि पर दी गई थी अनुमति, अब निरस्त

बिलासपुर-कालोनी विकास से संबधित सभी कार्य करने की शर्तों पर नगर निगम से कालोनी विकास अनुमति लेकर विकास नहीं करने वाले आसमां बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर्स लिमिटेड के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने कॉलोनाइजर्स के सकरी स्थित प्रोजेक्ट के कालोनी विकास अनुमति को निरस्त कर दिया गया है। निरस्त करने के बाद अलग-अलग खसरा नंबर के लगभग कुल रकबा 16.44 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री पर प्रतिबंध लगाने नगर निगम ने उप पंजीयक पंजीयन कार्यालय को पत्र भेजा है, जिसमें लिखा गया है 59 अलग-अलग खसरा नंबर की भूमि का पंजीयन ना किया जाएं। उक्त जानकारी नगर निगम से विज्ञप्ति के माध्यम से प्राप्त हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आसमां बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर्स लिमिटेड के डायरेक्टर असीम जाफरी द्वारा सकरी प.ह.नं 45 तहसील तखतपुर के भूमि खसरा क्र. 178/2.128/1,172/7,182/1,183/2,172/9,172/10, 183/4, 168, 88/2, 90, 91, 92, 93, 95, 97, 98, 99/1, 102, 105/2, 130, 172/1, 174, 177, 179/1, 179/2, 180/3, 183/5, 105/1, 172/2ग (173), 172/3, 172/6, 176, 181/3, 96/2, 109/3, 103, 175, 131/1, 127/2. 129/1, 109/1,89/1, 89/2, 180/4, 125/3, 125/2, 80/2, 172/2/9501, 128/2, 126/1. 126/2, 101/3, 101/2, 88/4, 88/5, 94/2, 108/3 कुल रकबा 16.442 एकड़ भूमि पर कार्यालय संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर का पत्र क्र./10049/प्र.क्र.213/न.ग्रा.नि./2019 को 13 मार्च 2020 को विकास अनुज्ञा और कालोनी विकास की अनुमति नगर एवं ग्राम निवेश की शर्तों के अनुसार तीन साल की समय अवधि के लिए दिया गया था। समय अवधि बीत जाने के बावजूद कॉलोनाइजर्स द्वारा विकास कार्य पूर्ण नहीं किया गया और ना ही समय अवधि बढ़ाने के लिए कोई आवेदन दिया गया। इस संबंध में निगम द्वारा कालोनाइजर को 8 अगस्त 2024 को पत्र जारी किया गया था,पर कॉलोनाइजर्स द्वारा पत्र का कोई जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद आसमां बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर्स लिमिटेड के उक्त खसरा नंबर के कुल रकबा 16.444 एकड़ भूमि की कालोनी विकास अनुमति स्वमेय निरस्त हो गई। जिसके बाद उक्त खसरा नंबर की भूमि पर रजिस्ट्री नहीं करने पंजीयन कार्यालय को पत्र लिखकर सूचना दी गई है।

लगातार मिल रही थी शिकायतें

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसमां बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित कालोनी में मूलभूत सुविधा और अन्य विकास कार्यों को लेकर नागरिकों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थी। बिजली,पार्क,अधूरी सड़कें समेत अन्य कार्य अब तक अधूरें हैं,जिसे पूरा करने में कालोनाइजर द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद निगम ने सख्त कार्रवाई की है।

रेरा को भी पत्र लिखा गया है

कालोनी विकास अनुमति निरस्त हो जाने के बाद नगर निगम ने रेरा और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग आफिस को भी पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी है ताकि आने वाले समय में उक्त भूमि पर कालोनी से संबंधित किसी भी कार्य की अनुमति ना दी जाए
  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *