रायपुर ई-मंडी फर्जीवाड़ा: कार्रवाई से आगे सवाल—कितनी मजबूत है डिजिटल मंडी व्यवस्था?

रायपुर, 27 जनवरी 2026। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र के ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी ‘शिवम ट्रेडर्स’ में ई-मंडी प्रणाली से जुड़ा गंभीर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में 5,656 क्विंटल धान के अवैध परिवहन और दस्तावेजों में कूट रचना के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के आदेश पर गठित चार सदस्यीय जांच दल ने 11 जनवरी 2026 को मौके पर निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया था। जांच प्रतिवेदन 14 जनवरी 2026 को प्रस्तुत किया गया, जिसमें ई-मंडी/एग्री पोर्टल से जारी अनुज्ञा पत्रों, स्टॉक पंजी (बी-1) और बोराई मंडी चेक पोस्ट के आवक-जावक अभिलेखों का गहन मिलान किया गया।

PDF में छेड़छाड़, बिना वैध अनुज्ञा के धान परिवहन

जांच में सामने आया कि फर्म द्वारा ई-मंडी पोर्टल से जारी अनुज्ञा पत्रों की तुलना में स्टॉक पंजी में धान की जावक मात्रा अधिक दर्शाई गई। कई मामलों में पीडीएफ दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर धान की मात्रा बढ़ाई गई, बिना वैध ई-मंडी अनुज्ञा पत्र के परिवहन किया गया और चेक पोस्ट पर संशोधित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए।

47 अनुज्ञा पत्रों में कूट रचना, ₹2.48 लाख कर अपवंचन की आशंका

जांच दल के अनुसार कुल 47 अनुज्ञा पत्रों में कूट रचना कर लगभग 5,656 क्विंटल धान का अवैध परिवहन किया गया। इससे छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम, 1972 के तहत मंडी शुल्क, कृषक कल्याण शुल्क और निराश्रित शुल्क सहित करीब ₹2.48 लाख के कर अपवंचन की संभावना पाई गई है।

इन गंभीर अनियमितताओं के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), नगरी के निर्देश पर शिवम ट्रेडर्स को मौके पर सीलबंद किया गया। इसके बाद फर्म संचालक संतोष खंडेलवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 339 एवं 340 के तहत थाना बोराई में FIR दर्ज की गई है।

प्रशासन का सख़्त संदेश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता, किसानों के हितों की रक्षा और शासकीय राजस्व का संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है। ई-मंडी प्रणाली से छेड़छाड़, कर अपवंचन और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर आगे भी सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी। मंडी क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जाएगा।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    2003 से लंबित बैकलॉग पर बड़ा सवाल: अजाक्स ने सरकार से कहा— पहले सही गणना, फिर तत्काल भर्ती और पदोन्नति

    नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बैकलॉग पदों को भरने के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष भर्ती अभियान शुरू किए जाने के फैसले का छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) ने स्वागत किया है। हालांकि, संगठन ने स्पष्ट किया है कि केवल भर्ती अभियान पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि वर्ष 2003 से अब तक लंबित सभी बैकलॉग पदों की पारदर्शी और विभागवार गणना कराकर वास्तविक रिक्तियों का खुलासा किया जाना चाहिए। सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव एस.के.…

    Continue reading
    सरकारी खर्चों पर सख्ती: अब फिजूलखर्ची पर लगेगी लगाम, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला

    नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने सरकारी खर्चों में कटौती और वित्तीय अनुशासन लागू करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। वित्त विभाग द्वारा जारी वित्त निर्देश 14/2026 के तहत अब सरकारी दफ्तरों में वाहनों, बिजली, बैठकों, विदेश यात्राओं और कागज के उपयोग पर सख्ती दिखाई जाएगी। यह निर्देश 30 सितंबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। क्या-क्या बदलेगा? अधिकारियों को अब आवश्यकता अनुसार ही सरकारी वाहन मिलेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल खर्च में कटौती के लिए “एक वाहन-एक रूट” व्यवस्था लागू होगी। अत्यावश्यक स्थिति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *