बिलासपुर: जारी है धान के अवैध संग्रहण पर कार्रवाई, 202 क्विंटल धान जब्त

बिलासपुर। जिले में धान के अवैध संग्रहण और व्यापार पर प्रशासन का सख्त रुख जारी है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 202 क्विंटल धान जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग सवा 6 लाख रुपए आंकी गई है। यह धान अवैध रूप से संग्रहित किया गया था और इसका उपयोग समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान नियमों का उल्लंघन कर किए जाने की योजना थी।

ग्राम जरेली में 18 क्विंटल धान जब्त
मिली जानकारी के अनुसार, 2 जनवरी को अनुविभागीय राजस्व अधिकारी, तखतपुर के मार्गदर्शन में ग्राम जरेली में छापा मारा गया। बीरबल जायसवाल के घर पर 18 क्विंटल धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद इसे मंडी अधिनियम 1972 के तहत जब्त कर लिया गया।

ग्राम बैमा में 125 बोरी धान की जांच
तहसील बेलतरा के ग्राम बैमा में राजस्व अधिकारियों ने थोक व्यापारी नारायण साहू के संस्थान पर जांच की। मौके पर उपलब्ध 125 बोरी धान का सौदा पत्रक व्यापारी से पटवाया गया और आवश्यक कार्रवाई की गई।

ग्राम गौबंद में 184 क्विंटल धान जब्त
उप तहसील गनियारी के ग्राम गौबंद में जांच अभियान के दौरान कृषक परदेशी साहू के घर पर 184 क्विंटल (455 कट्टी) धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। कृषक द्वारा इस धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद इसे भी मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया।

सरकार के निर्देश पर सख्ती जारी
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया के बीच धान व्यापारियों और बिचौलियों द्वारा अवैध गतिविधियों पर सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम इन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रख रही है।

भविष्य में भी कार्रवाई जारी रहेगी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि तक इस प्रकार की जांच और दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध धान भंडारण, परिवहन, और व्यापार में शामिल लोगों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

कलेक्टर का संदेश
कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि जिले में धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

 

रिहायशी इलाके में चल रहा बैचिंग प्लांट, क्यों मौन हैं निगम आयुक्त अमित कुमार?

 

 

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *