CG: राज्य में अब तक 91.07 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

 किसानों को 20,208 करोड़ रूपए का भुगतान अब तक 56.67 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव

रायपुर:  छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का महाअभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 91.07 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 20,208 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में राज्य के किसानों से इस साल 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होने से किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान बेचने पर 65,100 रूपए मिलेगा। इस प्रकार देखा जाए तो इस साल धान विक्रय पर किसानों को गत वर्ष की तुलना में 25,500 रूपए का अतिरिक्त लाभ होगा। मार्कफेड के महाप्रबंधक  दिलीप जायसवाल ने बताया कि 09 जनवरी 2024 के शाम तक की स्थिति में राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 18 लाख 03 हजार 762 किसानों से 91 लाख 07 हजार 487 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 20 हजार 208 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 78 लाख 84 हजार 524 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 56 लाख 67 हजार 325 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी अनुमानित है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तबले की थाप पर थिरकी आहाना अग्रवाल की पायल, राष्ट्रीय चक्रधर समारोह में रायगढ़ घराने की बिखरी छटा

    मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय की कथक छात्रा ने शिव स्त्रोत, आमद, तोड़े-टुकड़े, परन और शिव तांडव से बांधा समां सारंगढ़/रायगढ़। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले 41वें चक्रधर समारोह 2026 के सातवें दिन की रात्रिकालीन सांस्कृतिक संध्या में मां वैष्णवी संगीत महाविद्यालय, सारंगढ़ एवं शाखा रायगढ़ की कथक छात्रा आहाना अग्रवाल ने अपनी प्रभावशाली कथक प्रस्तुति से संगीत एवं नृत्य प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले की थाप, घुंघरुओं की झंकार और कथक की भाव-भंगिमाओं के अद्भुत समन्वय ने समारोह के मंच पर रायगढ़…

    Continue reading
    लोरमी के डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान, 1500 शिक्षकों में हासिल किया प्रथम स्थान

    स्व. हरबंश मिश्रा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 से सम्मानित, सीमा तिवारी और सुषमा पाण्डेय को भी मिला राष्ट्रीय सम्मान लोरमी/मुंगेली। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और उल्लेखनीय योगदान के लिए लोरमी के शिक्षक डॉ. सत्यनारायण तिवारी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराई है। राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत, छत्तीसगढ़ द्वारा देशभर से चयनित शिक्षकों के बीच आयोजित चयन प्रक्रिया में डॉ. तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल कर लोरमी, मुंगेली जिले और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। रायगढ़ के नगर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *