बिलासपुर सेमीफाइनल में, T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर एलीट ग्रुप T20 टूर्नामेंट 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर एलीट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 में बिलासपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। टीम ने चार में से तीन मुकाबलों में जीत हासिल कर 12 अंकों के साथ अंतिम चार में जगह बनाई।

रायपुर ब्लू के खिलाफ जोरदार जीत

बिलासपुर ने अपना तीसरा मैच भिलाई सेक्टर-10 मैदान में रायपुर ब्लू के खिलाफ खेला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 20 ओवर में 142 रन बनाए। मोहम्मद इरफान ने 44, श्रेयम सुंदरम ने 24 और मोहित रावत ने 22 रनों का योगदान दिया। रायपुर की ओर से मोहम्मद सोहेल और वरुण सिंह भुई ने 4-4 विकेट चटकाए।

जवाबी पारी में रायपुर ब्लू 20 ओवर में 118 रन ही बना सकी। बिलासपुर के मोहित रावत ने 4 विकेट, जबकि मयंक यादव, प्रवीण कुमार यादव, स्नेहिल चड्ढा और अतुल शर्मा ने एक-एक विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई।

बीएसपी से हार, फिर भी अंकतालिका में शीर्ष पर

चौथा मुकाबला बीएसपी के खिलाफ आरडीसीए मैदान रायपुर में खेला गया। बिलासपुर ने फिर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 136 रन बनाए। अनुराग मिश्रा ने 60, श्रेयम सुंदरम ने 20 और मोहित रावत ने 17 रन जोड़े। बीएसपी की ओर से शुभम मौर्य ने 4 और देव आदित्य सिंह ने 3 विकेट लिए।

बीएसपी ने यह लक्ष्य 17.3 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। बल्लेबाजी में वैभव साहू (43 रन) और सत्य विकास शर्मा (34 रन) ने शानदार पारियां खेलीं। बिलासपुर के श्रेयम सुंदरम को दो विकेट मिले, जबकि मोहित रावत और रवि रोशन सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

अब सेमीफाइनल 6 मई को बीएसपी के खिलाफ

बिलासपुर की टीम 12 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और अब 6 मई को रायपुर के आरडीसीए मैदान में बीएसपी से भिड़ेगी।

मैच स्टाफ की जानकारी
मैच के अंपायर शैलेश नितिन कठवार और उदित बक्शी थे, थर्ड अंपायर की भूमिका शैलेश उपाध्याय ने निभाई। ऑनलाइन स्कोरिंग मनोज तिवारी और मैनुअल स्कोरिंग महेंद्र साहू ने की। टूर्नामेंट के ऑब्जर्वर नवीन श्रीवास्तव और बिलासपुर टीम के कोच शैलेश सैमुएल हैं। यह जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल द्वारा दी गई।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *