बिलासपुर: विधायक अमर अग्रवाल की तरह लोकप्रिय कद्दावर नेता मनीष अग्रवाल का गंभीर आरोप — “युवाओं के नाम पर लूटा गया शासकीय खजाना”

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता मनीष अग्रवाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चलाए गए राजीव युवा मितान क्लब योजना को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए इसकी विस्तृत जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर ज़िले, नगर निगम, नगर पालिका, पंचायत और गांव-गांव में गठित इन युवा क्लबों को प्रत्येक को ₹1 लाख की शासकीय राशि दी गई, जिसका उपयोग रंगोली, कैरमबोर्ड जैसे छोटे कार्यक्रमों में कर राशि का बंदरबांट किया गया।

मनीष अग्रवाल का कहना है कि यह राशि राजनीतिक रूप से जुड़े हुए लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए दी गई और इसका कोई स्पष्ट लेखा-जोखा, उपयोगिता प्रमाण या लेखा परीक्षण (ऑडिट) सार्वजनिक नहीं किया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि—

  • आखिर यह राशि किस मद से दी गई?

  • इसका जनता को क्या लाभ हुआ?

  • राशि का आहरण किसने किया और किस उपयोग में लाई गई?

  • चार्टर्ड अकाउंटेंट या किसी सरकारी एजेंसी द्वारा इसका ऑडिट हुआ या नहीं?

अग्रवाल ने मांग की है कि राज्य के प्रत्येक जिले, नगरीय निकाय, पंचायत स्तर पर इस योजना के तहत दी गई राशि की ऑडिट रिपोर्ट जारी की जाए और इसकी सीबीआई या राज्य स्तर पर उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए ताकि जनता को यह स्पष्ट हो सके कि करोड़ों रुपये की शासकीय निधि का उपयोग जनहित में हुआ या नहीं।

इस पूरे मामले की प्रति उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय नगरीय विकास मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह, राज्यपाल रेमन डेका, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा विधायकों अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, धर्मजीत सिंह एवं बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल को भी भेजी है।

मनीष अग्रवाल का कहना है कि अगर इस मामले में निष्पक्ष जांच हुई तो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का एक और बड़ा कारनामा जनता के सामने आ सकता है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: 100 घंटे सफाई का संकल्प, SECL में गूंजी स्वच्छता की शपथ

    मुख्यालय से शुरू हुआ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026, कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प बिलासपुर। सफाई सिर्फ झाड़ू लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत और कार्यसंस्कृति बनाने का संदेश देते हुए SECL मुख्यालय में 18 सितंबर को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी)…

    Continue reading
    बिलासपुर: अभिहित अधिकारी देवांगन के ज्वाइन करते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग दिख रहा एक्शन में

    बिलासपुर। नकली खाद्य सामग्री की बिक्री की सूचना पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को चाटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में जांच की। कार्रवाई के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय 250 ग्राम के 23 पैकेट जब्त कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच के दौरान फर्म द्वारा मौके पर संबंधित खरीदी बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। विभाग ने खरीदी बिल प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ मामले की आगे जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *