बिलासपुर: परशुराम महिला समिति ने द्वारिकाधीश मंदिर में किया संध्या भजन और कीर्तन का आयोजन, भक्ति और आध्यात्म से गूंजा मंदिर परिसर

बिलासपुर: परशुराम महिला समिति द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में एक भावपूर्ण संध्या भजन और कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की उन्नति के साथ-साथ आधुनिक जीवनशैली में आध्यात्मिक चेतना को बनाए रखना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीराम, श्रीकृष्ण और भगवान शंकर के मधुर भजनों से हुई, जिनका सभी महिला श्रद्धालुओं ने गहराई से आनंद लिया। भजनों के साथ-साथ एक परिचर्चा भी आयोजित की गई, जिसमें आध्यात्मिकता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार साझा किए गए।

इस अवसर पर हिंदू संगठन की शोभायात्रा के सफल आयोजन पर बधाई भी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजू दीपक की उपस्थिति रही। उनके साथ मंच पर मौजूद रहीं – श्रीमती राजश्री मिश्रा, मंजुलता मिश्रा, शोभा मिश्रा, उमा त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, सरोज मिश्रा, विनोदिनी दुबे, नेहा दुबे, गीतिका दुबे, रेखा पांडेय, सुषमा पाण्डेय, श्रद्धा शर्मा, सुमन शर्मा, प्रेमलता तिवारी, रमा तिवारी, कृष्णा दुबे, सीमा पांडेय, अर्चना शुक्ला, शशि तिवारी, प्रेमलता दुबे, साधना दुबे, सुशीला तिवारी, दिव्या चतुर्वेदी, पुष्पा शुक्ला, रश्मि शुक्ला, सुरुचि मिश्रा, मीरा दुबे, रीता तिवारी, विशालिनी दुबे, सुलेखा शर्मा, सुषमा पांडेय, चित्रा तिवारी, शशि दुबे, ज्योति चतुर्वेदी आदि।

समिति की महिला सदस्यों ने एकजुट होकर भक्ति रस में डूबी संध्या को एक यादगार आयोजन में तब्दील कर दिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुजनों की भागीदारी से मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो गया।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *