बिलासपुर: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पर बने “गौरव ग्रंथ” का होगा भव्य विमोचन, साहित्य जगत की दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल
बिलासपुर:-मैथिलीशरण गुप्त की साहित्यिक विरासत को समर्पित एक भव्य आयोजन में “गौरव ग्रंथ राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त” का विमोचन 17 मई को बिलासपुर में किया जाएगा। यह आयोजन प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी की राष्ट्रीय समिति एवं गहोई वैश्य समाज बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। यह गरिमामयी समारोह शासकीय जेपी वर्मा महाविद्यालय, जरहाभाठा, बिलासपुर में शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें साहित्य, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़ी कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ चन्द्र भूषण वाजपेई उपस्थित…









