बिलासपुर: जोन-3 कार्यालय का मेन गेट बना मजाक, जनता भटके, कर्मचारी तरसें, विवादित प्रभारी जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला की ‘मर्जी’ से खुल-बंद हो रहा सिस्टम

पत्रकार अड्डा से पत्रकारों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था हेतु रखा गया मटके का स्टैंड चोरी

बिलासपुर। नगर निगम के जोन-3 कार्यालय में इन दिनों “प्रवेश व्यवस्था” प्रशासनिक नियमों से नहीं, बल्कि कथित तौर पर अफसरों की मर्जी से संचालित होती दिखाई दे रही है। हालत यह है कि पिछले दो दिनों से कार्यालय का मेन गेट बंद पड़ा है, जबकि इसी परिसर में आवाजाही के लिए तीन बड़े गेट और एक छोटा गेट मौजूद हैं। इसके बावजूद जनता और कर्मचारियों को असुविधा झेलनी पड़ रही है।

जानकारी के मुताबिक, कार्यालय का पीछे वाला बड़ा गेट तो वर्षों से बंद पड़ा है। वहीं, एक बड़ा गेट और छोटा गेट ही वर्किंग टाइम में खोले जाते हैं। सबसे दिलचस्प स्थिति मेन गेट की है, जो किसी तय नियम या आदेश से नहीं, बल्कि “कभी खुला-कभी बंद” नीति पर चलता दिखाई देता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि “यह सरकारी कार्यालय है या किसी निजी फार्महाउस का गेट सिस्टम, समझना मुश्किल हो गया है।”

कार्यालय के भीतर भी इस व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। एक दबंग कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि
“हम खुद परेशान हैं। अपनी गाड़ी तक कार्यालय परिसर में नहीं रख पाते। अच्छा है गेट बंद है, कम से कम रोज की बहस तो नहीं होती।”

सूत्रों की मानें तो प्रभारी जोन कमिश्नर प्रवीण शुक्ला के इशारे पर मेन गेट को जब चाहो बंद और जब चाहो खोल दिया जाता है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसी सार्वजनिक कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के संचालन का कोई तय नियम है भी या नहीं?

मामले को और दिलचस्प बनाती है पार्किंग व्यवस्था। बताया जा रहा है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक कार्यालय परिसर के पार्किंग स्टैंड का टेंडर ही नहीं हुआ है। ऐसे में वाहन व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब पार्किंग का ठेका ही तय नहीं हुआ, तो गेट बंद कर वाहनों की एंट्री नियंत्रित करने का अधिकार किस आधार पर इस्तेमाल किया जा रहा है?

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि निगम प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि —

  • मेन गेट आखिर कब और किस आदेश पर बंद किया जाता है?
  • वर्षों से पीछे का गेट बंद क्यों है?
  • पार्किंग स्टैंड का टेंडर अब तक क्यों नहीं हुआ?
  • और क्या सरकारी कार्यालयों की व्यवस्था अब “मर्जी मॉडल” पर चलेगी?

फिलहाल, जोन-3 कार्यालय का मेन गेट सिर्फ लोहे का दरवाजा नहीं, बल्कि निगम प्रशासन की कार्यशैली पर बड़ा सवाल बन चुका है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *