बिलासपुर: स्कूलों और अस्पताल के आस पास के पानठेलो पर कलेक्टर की पड़ी नजर, मचा हड़कंप

बिना अनुमति के गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई के निर्देश

टीएल बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा

बिलासपुर: कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा है कि स्कूल और अस्पताल की बाउंड्री से 100 मीटर के आस पास लगे पान ठेले नहीं होने चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को सख्त निर्देश दिए कि इसका निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर सभी निजी और सरकारी अस्पतालों में जगह -जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने इस आशय के आदेश आज इस टीएल की बैठक में दिए। उन्होंने अस्पताल और स्कूल से बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने कहा। 

जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि विगत दिनों एसडीएम और तहसीलदारों द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों का निरीक्षण किया गया। बिना अनुमति के गायब रहने वाले शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने संबंधित विभागों को कहा है। उन्होंने शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए 1 से 15 सितंबर तक विशेष शिविर आयोजित करने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के ताजा हालात की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इससे निपटने के अलर्ट रहने कहा।

कलेक्टर ने खेती किसानी की भी जानकारी ली। कलेक्ट्रेट के प्रतिलिपी शाखा को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बताया गया कि जिले में 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में पोषण चौपाल लगाया जाएगा और पोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। बच्चों का वजन लेकर उनके पोषण स्तर की जांच की जाएगी। माताओं को पोषण के विषय में जानकारी दी जाएगी। पोषण माह में विभिन्न गतिविधियों के द्वारा लोगों को सही पोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। इस दिन सभी स्कूलों, अस्पतालों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों को कृमि की दवाई दी जाएगी।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *