बिलासपुर: लगभग 110 किसानों को भू अर्जन का मुआवजा नहीं मिला
बिलासपुर: जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा नहीं किए जाने के कारण किसानों को भू अर्जन का मुआवजा नहीं मिल सका है। कोटा एसडीएम एवं भू अर्जन अधिकारी युगल किशोर उर्वशा ने प्रभावित किसानों को कार्यालय में जानकारी जमा करने कहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 रतनपुर केंदा सड़क निर्माण के लिए किसानों से जमीन अधिग्रहित की गई थी। अधिकांश किसानों को मुआवजा राशि जारी किया जा चुका है। लेकिन दर्जन भर ग्रामों के लगभग 110 किसानों ने अब तक दस्तावेज जमा नहीं कराए…









