बिलासपुर: शैलेश पांडे ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाया और पूछा – ‘कहां हैं शहर के विधायक अमर अग्रवाल?’

गरीबों के मकान पर बुलडोजर चलाने का कांग्रेस ने किया विरोध, शैलेश पांडे ने कहा -बरसात में गरीबों की झोपड़ी न तोड़ी जाए- शैलेश

 

 

बिलासपुर। चांटीडीह मेलापारा में दूसरे दिन भी गरीबों के मकान पर बुलडोजर चलाया गया। गरीबों की झोपड़ी में बेदर्दी के साथ तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध करते हुए कांग्रेस नेता निगम की कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे और पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने सीधे आरोप लगाया कि डबल इंजन की सरकार ने सत्ता पाने के लिए वोट तो ले लिया सत्ता में आते ही गरीबों को बेदखली की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले तो झूठे वादे फिर उन्हें बेघर कर दिया। भाजपा ने पहले वोट ले लिए फिर बेघर कर दिया। आज चांटीडीह मेलापारा में एक महिला अपना टूटता आशियाना देख बार-बार बेहोश हो रही थी। पूर्व विधायक शैलेश पांडे और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी कांग्रेस पार्षदों के साथ मौके पर पहुंचे और नगर निगम के अधिकारियों से सवाल जवाब किया । निगम अधिकारियों को जमकर खरी खोटी भी सुनाई। पूर्व विधायक शैलेश पांडे तथा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मेलापारा में सैंकड़ों ऐसे परिवार है जिन्हें विस्थापित नहीं किया गया है मकान नहीं दिया गया और उनके झोपड़ी को तोड़ दिया गया। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने निगम अधिकारियों के समक्ष मांग रखी है कि यहां पर गरीब परिवारों का जो विस्थापन किया जा रहा है वह विस्थापन बरसात में ना किया जाए। बरसात में विस्थापन करके जानवरों जैसा व्यवहार भारतीय जनता पार्टी की सरकार मासूम गरीबों पर कर रही है। बारिश में तोड़फोड़ की कार्रवाई न की जाए 3 महीने का टाइम बरसात समाप्त होने के लिए दिया जाए । मेलापारा चांटीडीह मैं रहने वाले गरीब परिवारों को जहां विस्थापन किया जा रहा है वहां की सुविधा सही रखी जाए । बिजली ,पानी ,सफाई जो मूलभूत सुविधाएं हैं वह होना चाहिए। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने निगम अधिकारियों से यह भी कहा है कि विस्थापन के पहले अधिकारियों ने जो वादा किया था , यहां रहने वाले परिवार के सब लोगों को मकान दिया जाएगा । वह वादा सरकार निभाए। जिन्होंने पूर्व में सहमति नहीं दी थी उन्हें भी मकान का आवंटन किया जाए। पूर्व विधायक पांडे ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए और पूछा कि शहर विधायक अमर अग्रवाल कहां है, बेलतरा विधायक से सवाल किया सुशांत शुक्ला क्यों बुलडोजर चल रहा है जब से भाजपा आई है तब से गरीब लोगों पर ही बुलडोजर चलाया जा रहा है । बिलासपुर में गरीबों पर अत्याचार बीजेपी की सरकार क्यों कर रही है अगर इसका जवाब नहीं मिला तो कांग्रेस आगे बड़ा आंदोलन करेंगी।

नगर निगम प्रशासन को कांग्रेस के पार्षदों तथा संगठन पदाधिकारी ने कहा है और आने वाले दिनों में हम कांग्रेस पार्टी और पार्षदों के माध्यम से खुद का सर्वे करेंगे और यदि कोई वंचित रह जाएगा तो उन्हें भी आवास दिलाने का काम करेंगे। और अभी कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि जिन लोगों का मकान अभी तोड़ा नहीं है उन लोगों को बरसात में ना तोड़े; क्योंकि बरसात में पक्षी भी अपने बच्चों का घोंसला बनाता है तो गरीब लोग। 

आज पूर्व विधायक जब मेल पर पहुंचे तो देखा कि एक महिला बार-बार बेहोश हो रही थी और अपने मकान को नहीं तोड़ने की गुहार लगा रही थी। कांग्रेस नेताओं ने महिला को किसी तरह समझाया।

मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद साहू, झगर राम सूर्यवंशी,कांग्रेस पार्षद श्याम पटेल ,मनीष गढ़ेवाल, राम प्रसाद साहू ,बजरंग बंजारे ,महेंद्र , पुष्पेंद्र मिश्रा सं,ध्या तिवारी ,अमित सिंह ,अमित भारते, नंदिनी दरवे, साखन दर्वे, नवल किशोर सोनी ,नंदकुमार साहू,राजेंद्र साहू ,पूर्णानंद चंद्रा लक्ष्मी, रामकुमार यादव, बिट्टू वाजपेई के अलावा काफी संख्या में कांग्रेस जनों ने मौके पर पहुंचे और निगम कार्रवाई का विरोध किया। सोमवार को कांग्रेस पार्षद दल फिर से मौके पर जाएगा और जहां प्रभावित परिवारों को विस्थापित किया गया है वहां भी मौके पर निरीक्षण करेंगे।

  • Related Posts

    CG: स्कूलों में अब राष्ट्रगान से लेकर गुरु मंत्र तक गूंजेगा संस्कारों का स्वर

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: शिक्षा के साथ संस्कारों की पाठशाला भी बनेगा स्कूल गुरु मंत्र, गायत्री मंत्र और महापुरुषों की जीवनी अब बनेंगी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा छत्तीसगढ़। नई शिक्षा सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ के स्कूलों में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों का भी नियमित पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में दैनिक गतिविधियों का नया स्वरूप लागू करने को कहा है। जारी आदेश…

    Continue reading
    बिलासपुर: प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार से लेकर पत्रकार कल्याण तक बने बड़े प्लान

    पत्रकारों की सेहत और सुरक्षा का बनेगा सुरक्षा कवच, 13 जून को लगेगा मेगा हेल्थ एवं बीमा शिविर पत्रकारों के लिए खुशखबरी: 13 जून को मुफ्त हेल्थ चेकअप और बीमा शिविर, छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने बनाई बड़ी रणनीति बिलासपुर। पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और कल्याण को नई दिशा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक बिलासपुर स्थित शासकीय सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *