बिलासपुर: लगभग 110 किसानों को भू अर्जन का मुआवजा नहीं मिला

बिलासपुर: जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा नहीं किए जाने के कारण किसानों को भू अर्जन का मुआवजा नहीं मिल सका है। कोटा एसडीएम एवं भू अर्जन अधिकारी युगल किशोर उर्वशा ने प्रभावित किसानों को कार्यालय में जानकारी जमा करने कहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 रतनपुर केंदा सड़क निर्माण के लिए किसानों से जमीन अधिग्रहित की गई थी। अधिकांश किसानों को मुआवजा राशि जारी किया जा चुका है। लेकिन दर्जन भर ग्रामों के लगभग 110 किसानों ने अब तक दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं। दस्तावेज के रूप में उन्हें केवल बैंक खाता, आधार कार्ड और पेन नंबर की प्रति जमा करना होगा।  उर्वशा ने किसानों से जानकारी जमा कर मुआवजा प्राप्त कर लेने को कहा है। प्रभावित किसान ग्राम केंदा, सोढाखुर्द, छतौना,आमामुड़ा, बानाबेल, दारसागर, मझवानी, बांसाझाल, चपोरा, खैरा, पौंडी और रतनपुर के हैं।

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *