बिलासपुर: विधायक जी! आपके 180 दिन कार्यकाल में 121 चाकू और तलवार की घटनाएँ हो चुकी है, आपने ताल ठोक कर 15 दिनों का दावा किया था बिलासपुर को? — शैलेश

CIMS में 26 दिनों से MRI और 16 दिनों से CTSCAN बंद है,क्या षड्यंत्र चल रहा है बिलासपुर में ?

बीजेपी सरकार में बिलासपुर को चाकूपुर बना दिया और सरकार की सेवा और सुरक्षा फेल है- शैलेश

आपके कार्यकाल में cims की नियुक्तियों में गड़बड़ी हुई थी और नसबंदी कांड भी- शैलेश

 

 

बिलासपुर: विधानसभा चुनाव के समय बीजेपी के प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने हर गली मोहल्ले में जाकर जनता के बीच में डींग मारते हुए कहा था कि अगर वो विधायक बनेंगे तो 15 दिनों में बिलासपुर की क़ानून व्यवस्था सुधार देंगे, फिर वो जीत गये तब उन्होंने फिर डींग मारी कि अब वो इस शहर के अविभावक है सब कुछ ठीक कर देंगे।

उक्त बातें मीडिया से बोलते हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि उनकी जानकारी में ये बात लाना चाहता हूँ कि विधायक जी 180 दिन हो गये हैं, अब और चाकू बाज़ी और तलवार बाज़ी का आँकड़ा 121 पहुँच गया है यानि लगभग हर दूसरे दिन एसी वीभत्स घटना हो रही है बिलासपुर में कि शरीफ,इज़्ज़तदार लोग और मासूम बच्चियाँ और बहनें शहर में निकलने में डरने लगीं है, रोज़ कहीं न कहीं चाकू अड़ाकर अपराध हो रहा है।आपका दावा फेल हो चुका है और आपको बिलासपुर की जनता से माफ़ी माँगना चाहिए जो आपने झूठ बोला था।पूरे प्रदेश में क़ानून व्यवस्था हाशिये पर आ गई है हाल ही में प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना बलौदा बाज़ार ज़िले में हुई ये पूरे देश ने देखा है।

शैलेश पांडे ने कहा कि बड़ी मुश्किल से CIMS में secl की मदद से MRI और CTSCAN कांग्रेस सरकार ने लगाई थी उसका ये हाल हो चुका है कि ग़रीब लोगों को आज भी निजी स्थानों से इलाज और जाँच करवानी पड़ रही है ये वही हालत है जो आपके पुराने कार्यकाल में होता रहा है CIMS में, उन्होंने कहा कि आपके कार्यकाल में cims की नियुक्तियों में गड़बड़ी हुई थी और नसबंदी कांड जैसे पूरे देश को हिला देने वाले कांड हुए थे, शायद ही कोई भूला होगा, cims न्यायालय के निर्देश के बाद भी संभल नहीं रहा है ग़रीब बाहर से इलाज करवा रहा है ये बहुत ही शर्म की बात है। बीजेपी की सरकार में बिलासपुर सेवा और सुरक्षा के मामले में फेल हो गया है और पूरे शहर में बस ग़रीबों पर बुलडोज़र चलाया जा रहा है और ग़रीबों को बस बड़ी निर्दयता से उजाड़ा जा रहा है।

  • Related Posts

    बुद्ध पूर्णिमा : प्राचीन प्रकाश, आधुनिक आवश्यकता और मनुष्य होने की शाश्वत चेतना

    ✍ डॉ. भूपेन्द्र धर दीवान, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ ( त्वचाविज्ञान आधारित बहु-बुद्धिमत्ता परीक्षण विशेषज्ञ एवं मानसिकमाप परामर्शदाता ) प्रस्तावना : एक तिथि, अनेक आलोक वैशाख मास की पूर्णिमा भारतीय सभ्यता में केवल खगोलीय पूर्णता का क्षण नहीं, बल्कि चेतना की पराकाष्ठा का प्रतीक है। परंपरागत दृष्टि के अनुसार इसी दिन गौतम बुद्ध का जन्म, बोधि-प्राप्ति और महापरिनिर्वाण-तीनों घटनाएँ एक ही आध्यात्मिक धारा में समाहित हो जाती हैं, जो मानव इतिहास को एक अद्वितीय दार्शनिक गहराई प्रदान करती हैं। ऋग्वेद की सार्वभौमिक दृष्टि उद्घोष करती है- “एकं सद्विप्रा…

    Continue reading
    रायगढ़: 11 साल की मिष्ठी ने मचाया धमाल — पहले ही प्रयास में भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति फतह!

    रायगढ़ घराने की चौथी पीढ़ी की चमक, 9 साल तक मिलेगी खास कथक तालीम रायगढ़ | कहते हैं हुनर उम्र का मोहताज नहीं होता… और इस कहावत को सच कर दिखाया है 11 साल की नन्ही कथक नृत्यांगना मिष्ठी वैष्णव ने। बेहद कठिन चयन प्रक्रिया को पहले ही प्रयास में पार करते हुए मिष्ठी ने भारत सरकार की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति हासिल कर ली है — और वो भी ऐसी छात्रवृत्ति, जो देश के चुनिंदा प्रतिभाओं को ही नसीब होती है। यह चयन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *