बिलासपुर: प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी एवं अक्षय पब्लिकेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ भव्य विमोचन एवं सम्मान समारोह
कथाकार तुलसी देवी तिवारी की तीन कृतियों का लोकार्पण, हुआ सम्मानित बिलासपुर। प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी राष्ट्रीय समिति, बिलासपुर एवं अक्षय पब्लिकेशन, प्रयागराज के संयुक्त आयोजन में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध कथाकार एवं कवयित्री तुलसी देवी तिवारी की तीन कृतियों – “साहित्य के आलोक में तुलसी” (संदर्भ ग्रंथ), “पुकार जगन्नाथ की” (यात्रा संस्मरण) एवं “छत्तीसगढ़ की लोक कथाएं” का भव्य विमोचन एवं सम्मान समारोह स्थानीय होटल बल्ले बल्ले में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि – “श्रेष्ठ साहित्य…








