बिलासपुर PWD डिवीजन-2 की लापरवाही उजागर — कार्यपालन अभियंता शास्त्री और सब इंजीनियर विमल बघेल के क्षेत्र में भ्रष्टाचार की बू, खिलाड़ी बोले: ‘मैदान में पसीना बहाना आसान, सीलन में रहना मुश्किल

मुख्यमंत्री जी! संज्ञान लें

विधायक सुशांत शुक्ला कर क्षेत्र में PWD-2 अधिकारियों की लापरवाही से खिलाड़ियों की टूटी उम्मीदें, परेशानी चरम पर!

बहतराई स्टेडियम बना सीपेज का अड्डा — लाखों उड़ाए, खिलाड़ियों को नमी और गंदगी का तोहफ़ा!

बिलासपुर। बहतराई स्टेडियम आज सीपेज की मार झेल रहा है। गर्ल्स और बॉयज हॉस्टल में दीवारों से पानी टपक रहा है, फर्श गीले हैं और कमरे बदबूदार। लाखों रुपये मरम्मत और रख-रखाव पर खर्च करने के बाद भी हालात जस के तस हैं।

यह स्टेडियम PWD डिवीजन-2 के कार्यपालन अभियंता शास्त्री और सब इंजीनियर विमल बघेल के अधिकार क्षेत्र में आता है। खिलाड़ियों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारी सालों से आंख मूंदकर भ्रष्ट ठेकेदारों को फायदा पहुंचा रहे हैं, जबकि खिलाड़ी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

खिलाड़ियों का दर्द
“मैदान में पसीना बहाना तो आसान है, लेकिन सीलन और बदबू में रहकर मानसिक व शारीरिक फिटनेस बनाए रखना असंभव है,” — एक खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा।

भ्रष्टाचार की बू
सूत्र बताते हैं कि हॉस्टल मरम्मत के नाम पर हर साल बजट पास होता है, लेकिन काम के नाम पर केवल लीपापोती होती है। गीली दीवारें और उखड़ती पपड़ी इस बात की गवाह हैं कि निर्माण और मरम्मत के मानक पूरी तरह ताक पर रखे गए हैं।

मांग
खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने कड़ा एक्शन लेने की मांग की है — दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों पर FIR, सस्पेंशन और ठेका ब्लैकलिस्टिंग।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *