बिलासपुर: दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पार्षद सम्मान व कवि सम्मेलन, धरमलाल कौशिक बोले – “कवि और पत्रकार समाज के पथ प्रदर्शक”

धार्मिक और राष्ट्रीय चेतना से ही सुरक्षित रहती है देश की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान – रमेश चंद्र श्रीवास्तव

बिलासपुर। यदुनंदन नगर स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में लोक संचेतना फाउंडेशन ट्रस्ट भारत की छत्तीसगढ़ इकाई और दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर समिति के संयुक्त तत्वावधान में पार्षदों का सम्मान एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं बिल्हा विधानसभा के विधायक धरमलाल कौशिक ने पार्षदों और कवियों को सम्मानित करते हुए कहा, “पार्षदों का सम्मान मेरा सम्मान है। सम्मान होते रहने से कार्य करने की प्रतिबद्धता और प्रेरणा निरंतर बलवती रहती है, जिससे विकास की प्रक्रिया अविरल बनी रहती है। कवि और पत्रकार समाज के पथ प्रदर्शक हैं, जिनकी रचनाएं समाज और देश को नई दिशा देती हैं।”

आयोजन के अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष पूर्व आई.एस.एस. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी देश की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान उसकी धार्मिक और राष्ट्रीय चेतना पर निर्भर करती है। उन्होंने सम्मानित पार्षदों और कवियों को बधाई देते हुए कहा कि मंदिर परिसर में यह आयोजन गौरव और सुखद अनुभूति का क्षण है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं फाउंडेशन के प्रांतीय सचिव भूपेन्द्र श्रीवास्तव ने मंच संचालन किया और “सिंदूर ऑपरेशन” पर ओजपूर्ण कविता से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, अशोक शर्मा, विपुल तिवारी, दीपक दुबे ‘सागर’ और हीरालाल चाहिल ने देशभक्ति और भक्तिपरक कविताएं प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. संगम त्रिपाठी (जबलपुर) और डॉ. शिवशरण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के संचालक जी.एस. चटर्जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रोता, श्रद्धालु एवं यदुनंदन नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *