बिलासपुर: राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी प्रतियोगिता “नाद मंजरी 2025” में मोना आनंद मैडम के छात्रों का गायन प्रदर्शन रहा लाजवाब
बिलासपुर। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की सबसे बड़ी संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी 2025” में गायन क्षेत्र में सीनियर संगीत शिक्षिका मोना आनंद मैडम के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों ने लाइव प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के मंच पर बच्चों की आवाज़ और सुरों ने ऐसा समां बांधा कि पूरे ऑडिटोरियम में तालियों की गूंज सुनाई दी। गायन की इन शानदार प्रस्तुतियों को निर्णायक मंडल और श्रोताओं से भरपूर सराहना मिली। पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों…









