बिलासपुर: मातृत्व अवकाश वेतन मामले में महिला संविदा कर्मियों की बड़ी जीत
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की महिला संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत देने वाला फैसला आया है। उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद शासन ने कबीरधाम जिला अस्पताल में कार्यरत एक संविदा स्टाफ नर्स को मातृत्व अवकाश अवधि का पूरा वेतन जारी कर दिया है। यह फैसला प्रदेश की हजारों महिला संविदा कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है। मामले में याचिकाकर्ता स्टाफ नर्स ने 16 जनवरी 2024 से 16 जुलाई 2024 तक मातृत्व अवकाश लिया था। इस दौरान उन्होंने 21 जनवरी को कन्या संतान को…









