बिलासपुर: जब एक आम आदमी हत्या में नाम आने पर सीधे जेल जाता है, तो वर्दीधारी पर सिर्फ निलंबन क्यों?

क्या बिलासपुर पुलिस कानून से ऊपर है?

बिलासपुर में पुलिस की घोर लापरवाही से युवक की हत्या — जिम्मेदार अफसर जेल कब जाएंगे? 

बिलासपुर की सिटी कोतवाली में तैनात रात्रि अधिकारी ASI गजेंद्र शर्मा और थाना प्रभारी विवेक पांडे की लापरवाही ने 29 वर्षीय दीपक साहू की जान ले ली।

5 अगस्त 2025 को दीपक ने अपनी जान को खतरे की लिखित रिपोर्ट दी, MLC कराया — मगर पुलिस ने फाइल दबा दी, कोई एक्शन नहीं लिया।
8 अगस्त 2025 को दीपक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

कार्रवाई क्या हुई?

  • ASI गजेंद्र शर्मा — निलंबन + रक्षित केंद्र अटैच
  • थाना प्रभारी विवेक पांडे — लाइन हाजिर

यानी, हत्या की पृष्ठभूमि तैयार करने वाली लापरवाही पर महज़ ड्यूटी बदलने की ‘सज़ा’!

कानून क्या कहता है (BNS अनुसार)?

  • BNS धारा 106 — लापरवाही से मृत्यु
  • BNS धारा 127 — सरकारी कर्मचारी द्वारा कानून की अवहेलना
  • BNS धारा 198 — पद का दुरुपयोग कर अपराधी को बचाना
  • BNS धारा 204 — गलत रिकॉर्ड तैयार कर अपराधी को लाभ पहुंचाना

विशेषज्ञों का मानना है कि 

  • दोनों अधिकारियों पर तत्काल FIR और गिरफ्तारी
  • SIT/CBI जांच
  • दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्तगी
  • पीड़ित परिवार को मुआवज़ा + सुरक्षा
  • पुलिस जवाबदेही कानून का तत्काल लागू होना

जब एक आम आदमी हत्या में नाम आने पर सीधे जेल जाता है, तो वर्दीधारी पर क्यों सिर्फ निलंबन? क्या बिलासपुर पुलिस कानून से ऊपर है?

 

  • Related Posts

    गुरु-शिष्य परंपरा का अद्भुत संगम: ‘अकादमी रत्न’ सम्मान पर अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आंचल पांडेय ने किया पद्मश्री पं. रामलाल बरेठ का अभिनंदन

      अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिष्या ने गुरु को किया नमन, रायगढ़ घराने की परंपरा को मिला नया गौरव बिलासपुर। भारतीय शास्त्रीय नृत्य जगत के लिए गौरव के क्षण में पद्मश्री एवं कत्थक सम्राट पंडित रामलाल बरेठ को भारत सरकार द्वारा संगीत नाटक अकादमी की सर्वोच्च फेलोशिप ‘अकादमी रत्न’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा के उपलक्ष्य में नृत्यधारा फाउंडेशन, बिलासपुर द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कत्थक एवं ओडिसी नृत्यांगना तथा नृत्यधारा फाउंडेशन की संस्थापिका आंचल पांडेय ने अपने गुरु…

    Continue reading
    बिलासपुर: मौसाजी जायंट्स का दमदार वार, फाउंडेशन वॉरियर्स हुए ढेर; BPL में ड्रॉ ने बढ़ाया रोमांच

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल बेसबॉल ग्राउंड में चल रही बिलासपुर बेसबॉल प्रीमियर लीग (BPL) 2026 के दूसरे दिन मैदान पर रोमांच, जोश और संघर्ष का शानदार नज़ारा देखने को मिला। खिलाड़ियों के जज्बे और बेहतरीन खेल ने दर्शकों को पूरे दिन बांधे रखा।   दिन के पहले मुकाबले में मौसाजी जायंट्स और फाउंडेशन वॉरियर्स आमने-सामने थे। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन निर्णायक क्षणों में मौसाजी जायंट्स ने बाज़ी मारते हुए 1-0 से जीत दर्ज कर ली। एकमात्र रन ने मुकाबले का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *