बिलासपुर: मस्तूरी BEO दफ़्तर के सहायक ग्रेड-02 नौरके का कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल, Medical Expense Reimbursement में से 10% कमीशन मांगा
बिलासपुर: शिक्षा देने वाले संस्थान में ही भ्रष्टाचार का घिनौना चेहरा उजागर हुआ है। मस्तूरी ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 सी.एस. नौरके का रिश्वत मांगने वाला ऑडियो वायरल हो गया है। शिकायत पत्र के मुताबिक, शिक्षक संतोष कुमार साहू को मेडिकल एक्सपेंस रिइम्बर्समेंट के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी ने ₹1,87,459 स्वीकृत किया था। लेकिन भुगतान जारी करने से पहले नौरके ने खुलेआम 10% कमीशन मांगा। वायरल ऑडियो में साफ-साफ उसकी आवाज़ सुनी जा सकती है — “भुगतान चाहिए तो 10% देना पड़ेगा।” शिक्षक…









