बिलासपुर: मस्तूरी BEO दफ़्तर के सहायक ग्रेड-02 नौरके का कमीशन मांगने का ऑडियो वायरल, Medical Expense Reimbursement में से 10% कमीशन मांगा

बिलासपुर: शिक्षा देने वाले संस्थान में ही भ्रष्टाचार का घिनौना चेहरा उजागर हुआ है। मस्तूरी ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 सी.एस. नौरके का रिश्वत मांगने वाला ऑडियो वायरल हो गया है।

शिकायत पत्र के मुताबिक, शिक्षक संतोष कुमार साहू को मेडिकल एक्सपेंस रिइम्बर्समेंट के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी ने ₹1,87,459 स्वीकृत किया था। लेकिन भुगतान जारी करने से पहले नौरके ने खुलेआम 10% कमीशन मांगा। वायरल ऑडियो में साफ-साफ उसकी आवाज़ सुनी जा सकती है — “भुगतान चाहिए तो 10% देना पड़ेगा।”

शिक्षक द्वारा रिश्वत देने से इनकार कर देने के बाद, उसकी फाइल रोक दी गई और बाक़ी सभी शिक्षकों को 15 जुलाई को भुगतान कर दिया गया। साहू को सिर्फ इसलिए रकम नहीं मिली क्योंकि उन्होंने घूस देने से मना कर दिया।

बढ़ते विवाद और शिकायत के बाद मस्तूरी BEO टंडन के हस्तक्षेप पर शिक्षक का भुगतान तो हो गया, लेकिन अब रिश्वतखोरी का ऑडियो सामने आने से पूरा विभाग हिल गया है।

गौरतलब है कि इस मामले को पहले ही 10 अगस्त को न्यूज़ हब इनसाइट(NHI) ने उजागर किया था। तब जिला शिक्षा अधिकारी तांडे ने नौरके से 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन 10 दिन बीतने के बाद भी उसने कोई जवाब नहीं दिया।

अब बड़ा सवाल यह है कि जब सबूत ऑडियो के रूप में सामने है, तब भी कार्रवाई क्यों नहीं?
क्या शिक्षा विभाग कमीशनखोर बाबुओं को बचा रहा है या फिर ईमानदार शिक्षकों को दबाव में रखने की नीतियों पर चल रहा है?

ऑडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और अब सबकी निगाहें जिला शिक्षा अधिकारी पर टिक गई हैं कि आखिर वे नौरके को तुरंत सस्पेंड करेंगे या फिर विभाग की साख को पूरी तरह दांव पर लगा देंगे।

शिकायत पत्र 

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *