बिलासपुर: SSP रजनेश सिंह के लगातार एक्शन के बाद भी पुलिसकर्मी नहीं सुधरे…

लगातार निलंबन-लाइन अटैच के बाद भी पुलिसकर्मी नहीं सुधरे

एसएसपी की कार्रवाई का असर खत्म! बदमाश पुलिसकर्मी बेकाबू…

इस तरह के प्रकरणों ने खोली पोल – पुलिस महकमे में वसूली का बोलबाला… एसएसपी रजनेश सिंह की सख्ती भी बेअसर!

बिलासपुर पुलिस में भ्रष्टाचार और वसूली की परतें खुलती ही जा रही हैं। शराब तस्कर को लेनदेन कर छोड़ने के मामले में रतनपुर टीआई नरेश चौहान को एसएसपी रजनेश सिंह ने लाइन अटैच किया है। इससे पहले दो कांस्टेबलों को निलंबित किया गया और जांच कोटा एसडीओपी को सौंपी गई।

22 अगस्त को ग्राम कुआंजती में 50 लीटर अवैध शराब पकड़ने के बाद आरोप है कि कांस्टेबल संजय खांडे और सुदर्शन मरकाम ने 40 हजार रुपए और शराब लेकर कोचिए को छोड़ दिया। यह खुलासा होने के बाद एसएसपी ने सख्त कदम उठाया।

सवालों के घेरे में रतनपुर थाना

मिली जानकारी के अनुसार, रतनपुर से हटाए गए टीआई नरेश चौहान के 11 माह के कार्यकाल में 10 से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर वसूली के आरोप लगे और उन्हें लाइन अटैच या निलंबित करना पड़ा।

  • 22 अप्रैल 2024 – आदतन बदमाश से थाने में हंगामा कराने के मामले में तत्कालीन टीआई रजनीश सिंह समेत 6 पुलिसकर्मी लाइन अटैच।
  • 9 नवंबर 2024 – महामाया मंदिर परिसर में महिला भिखारी से 200 रुपए छीनने के मामले में सिपाही सुरेश पांडेय निलंबित।

लगातार एक्शन, लेकिन हालात जस के तस

एसएसपी रजनेश सिंह की सख्त कार्रवाइयों के बावजूद थानेदारों और आरक्षकों का रवैया नहीं बदल रहा है। बार-बार कार्रवाई के बाद भी पुलिसकर्मी सुधार नहीं दिखा रहे। इससे साफ है कि एसएसपी का एक्शन अब इन बदमाश पुलिसकर्मियों पर असर नहीं डाल रहा है।

अब गृह मंत्री की बारी

यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस विभाग की छवि लगातार धूमिल हो रही है। अब सवाल उठ रहा है कि गृह मंत्री विजय शर्मा को खुद दखल देकर जिम्मेदार अफसरों पर बड़ी कार्रवाई करनी होगी, ताकि जनता का भरोसा पुलिस पर कायम रहे।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    क्या छिपा रहे हैं संजय चंदेल? बिलासपुर आदिवासी विभाग में RTI का समय सीमा में जवाब न देना किस ‘बड़े खेल’ का इशारा?

    RTI का उल्लंघन यानी सुशासन पर सीधा हमला: सीएम साहब! सूचना दबाने वाले अफसरों को तत्काल करें सस्पेंड! ‘नियम दरकिनार, अफसर बेपरवाह’—सहायक आयुक्त चंदेल की ढर्रेबाज़ी से सरकार की साख पर बट्टा! आदिवासी विभाग के विवादित AC संजय चंदेल को RTI कानून का खौफ नहीं, 30 दिन बीते… जवाब गायब!   बिलासपुर: पारदर्शिता और सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले प्रशासनिक तंत्र में ‘सूचना का अधिकार’ (RTI) दम तोड़ता नजर आ रहा है। ताजा मामला आदिवासी विकास विभाग का है, जहां सहायक आयुक्त संजय चंदेल की कार्यशैली…

    Continue reading
    बिलासपुर: दिल को बचाने की जंग में SECL का बड़ा कदम, CMD से लेकर डॉक्टरों तक जुड़ा पूरा मुख्यालय

    विश्व हृदय दिवस पर SECL में Heart Health Webinar, विशेषज्ञ ने बताया—लक्षणों को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बिलासपुर, 29 सितंबर 2026। दिल की धड़कन भले ही खामोश हो, लेकिन उसके खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के चिकित्सा विभाग ने हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की मुहिम छेड़ते हुए मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में विशेष Heart Health Awareness Webinar आयोजित किया। कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *