बिलासपुर: नगर निगम आवास योजना के नाम पर ठगी – सपना सराफ गिरफ्तार

बिलासपुर। अटल आवास दिलाने का झांसा देकर 3 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने वाली महिला को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपिया की पहचान सपना सराफ (उम्र 52 वर्ष, निवासी कल्याण बाग, राजकिशोर नगर, सरकंडा, जिला बिलासपुर) के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सौरभ तिवारी, लिपिक, कार्यपालन अभियंता, प्रधानमंत्री आवास योजना, नगर निगम बिलासपुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया गया कि आवेदिका उमा साहू एवं संतोषी विश्वकर्मा ने कलेक्टर कार्यालय में आवेदन देकर बताया कि सपना सराफ ने उन्हें प्रधानमंत्री अटल आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा दिया और प्रत्येक से ₹1,70,000 इस प्रकार कुल ₹3,40,000 रुपये वसूल लिए।

सपना सराफ ने दोनों पीड़िताओं को नकली रसीद बुक से रसीद भी दी और यहां तक कि फर्जी तरीके से आवास का चाबी भी सौंप दी। जब पीड़िताएं आवास में रहने पहुंचीं तो गार्ड ने बताया कि उनके नाम पर कोई आवंटन ही नहीं है।

शिकायत की जांच के बाद मामला सही पाया गया और थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1239/2025 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपिया को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार किया और नकली रसीद बुक भी जब्त की गई। इसके बाद आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *