बिलासपुर : त्रिपुर सुंदरी मरी माई मंदिर प्रांगण में छठ महापर्व का भव्य आगाज़. दीपदान व गंगा महाआरती के साथ शुरू हुए धार्मिक अनुष्ठान, समाजसेवी प्रवीण झा रहे मुख्य अतिथि
बिलासपुर: सिरगिट्टी। रेलवे क्षेत्र स्थित न्यू लोको कॉलोनी के त्रिपुर सुंदरी माँ मरी माई मंदिर प्रांगण में बीते 15 वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी छठ महापर्व का शुभारंभ बड़ी आस्था व उत्साह के साथ किया गया। तालाब किनारे आकर्षक रोशनी, सजावट, श्रद्धा की लहर और छठ गीतों की मधुर गूंज के बीच दीपदान एवं गंगा महाआरती से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी प्रवीण झा शामिल हुए, जहां उन्होंने छठ माता और सूर्य देव से…








