बेलतरा में उबाल: लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, महिलाओं का सड़कों पर हक़ की हुंकार

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिंगियाडीह में चल रहा “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता नजर आ रहा है। पहली बार क्षेत्र की गरीब, मेहनतकश महिलाएं अपने हक और अस्तित्व की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतर आई हैं। आंदोलनकारियों के तेवर साफ संकेत दे रहे हैं कि यह संघर्ष अब सिर्फ स्थानीय नहीं, बल्कि प्रदेश स्तरीय जन आंदोलन का रूप लेने जा रहा है।

लिंगियाडीह बचाओ के संरक्षक, कुर्मी समाज के जिला अध्यक्ष, किसान मजदूर महासंघ एवं एससी–एसटी–ओबीसी महासंघ के नेता तथा प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता श्याममुरत कौशिक ने साफ शब्दों में कहा कि

“बेलतरा में यह पहला अवसर है जब गरीब महिलाएं सड़क पर उतरकर अपने अधिकारों के लिए लड़ रही हैं। अब यह लड़ाई यहीं नहीं रुकेगी, इसे पूरे प्रदेश में लड़ा जाएगा।”

वहीं, लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन समिति के अध्यक्ष डॉ. रघु साहू ने सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों पर तीखा हमला करते हुए कहा—

“कुछ लोग सत्ता में चूर होकर यह भूल गए हैं कि इन्हें जीत गरीब जनता ने दिलाई है। आज वही जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। लिंगियाडीह के आंदोलन से पूरे प्रदेश के गरीबों में हाहाकार है, लेकिन अब लोग जाग चुके हैं।”

महिलाओं का ऐलान: अनिश्चितकालीन महाधरना जारी रहेगा

स्थानीय महिलाओं ने दो टूक शब्दों में कहा कि उनका अनिश्चितकालीन हड़ताल और महाधरना तब तक जारी रहेगा, जब तक लिंगियाडीह को तोड़ने की साजिश पूरी तरह बंद नहीं की जाती।
महिलाओं का कहना है—

“हमने वोट दिया, लेकिन हमारा भरोसा तोड़ दिया गया। सड़क के नाम पर हमारे घर, हमारी बस्ती तोड़ने की कोशिश की जा रही है। जब तक सांस है, तब तक आस है।”

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार किस्तों में तोड़फोड़ की साजिश रच रही है और सिर्फ लिंगियाडीह ही नहीं, बल्कि चिंगराजपारा, चांटीडीह, बहतराई, खमतराई, मोपका, डबरीपारा जैसे इलाकों को भी टारगेट किया जा रहा है।
सवाल उठाया गया— “आखिर लिंगियाडीह ही क्यों? किसके इशारे पर यह सब हो रहा है, यह जनता भली-भांति समझ रही है।”

सभी वर्गों से एकजुट होने की अपील

आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि यह सिलसिला नहीं रुका, तो सभी समाज, सभी वर्गों को एकजुट कर इस लड़ाई को भव्य जन आंदोलन में तब्दील किया जाएगा।

महाधरना स्थल पर उमड़ा जनसैलाब

पिछले कई दिनों से दुर्गा नगर की महिलाओं के नेतृत्व में चल रहे इस महाधरने में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्ध जन, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक नेता बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।
महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला।

महाधरना में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे—
कांग्रेस नेता संजय यादव, साहू समाज के नेता भोलाराम साहू, प्रशांत मिश्रा, दिनेश घोरे, श्रवण दास मानिकपुरी, चतुर सिंह यादव, पिंकी देवांगन, यशोदा पाटिल, कुंती तिवारी, उमा मिश्रा, सबिता डे, वंदना डे, हेमलता देवांगन, लता देवांगन, पुष्पा देवांगन, राजकुमारी देवांगन, साधना यादव, कल्पना यादव, नंदकुमारी, जमुना शर्मा, संगीता यादव, रूपा सरकार, सीता साहू, ललिता मानिकपुरी, अर्पणा पटेल, शीला सिंह, लीला, उर्मिला, अनीता पाटिल, कुंती प्रजापति, सोनिया निषाद, कुमारी निषाद, रेशमी अहिरवार, उमा अहिरवार, सोनू गोस्वामी, श्रवण मानिकपुरी, डॉ. अशोक  शर्मा, टिंकू, सतीश, महेश्वर, बलराम, अग्नू, सूरज यादव, लखन कश्यप, अनिकेत कश्यप, राजा पाटिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

साफ संदेश

लिंगियाडीह की महिलाओं और जनता ने साफ कर दिया है—
यह लड़ाई घर, जमीन और सम्मान की है… और अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर बिलासपुर में साहित्य का महाकुंभ, राष्ट्रीय विमर्श से लेकर विराट कवि सम्मेलन तक—90 विभूतियां होंगी सम्मानित

    बिलासपुर। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बिलासपुर में साहित्य, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। ओंकारेश्वर सेवा समिति सागा ले-आउट शुभम विहार, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी बिलासपुर और नवनीत मानस समिति पुरान, जिला मुंगेली के संयुक्त तत्वावधान में 19 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय विमर्श, विराट कवि सम्मेलन, भजन-संगीत, पुस्तक विमोचन और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुबह 9 बजे तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत…

    Continue reading
    बिलासपुर: आपत्ति पत्र की वैधता पर प्रेस क्लब सचिव संदीप करिहार ने उठाए सवाल, आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे को 15 दिन की मोहलत; कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

    MIC की मंजूरी के 20 दिन बाद भी कक्ष आवंटन अटका MIC से पास कक्ष पर रोक तो आयुक्त के खिलाफ बजेगा आंदोलन का बिगुल! छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ ने प्रकाश कुमार सर्वे को मीडिया के जरिए दी खुली चेतावनी बिलासपुर। राघवेंद्र राव सभा भवन में छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ को कक्ष आवंटित करने का प्रस्ताव 24 जुलाई 2026 को नगर निगम की MIC बैठक में विधिवत पारित होने के बावजूद करीब 20 दिन बाद भी आवंटन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने से निगम प्रशासन की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *