बिलासपुर: “वोट चोरी कर जीती भाजपा ने बेलतरा सीट!” — विजय केशरवानी का आरोप, कहा — “कांग्रेस की जीत छीनी गई”
“वोट चोरी से हुई जीत! — विजय केशरवानी ने बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पर भी साधा निशाना” प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्थानीय नेताओं की अनुपस्थिति ने बढ़ाई हलचल! बिलासपुर/ बेलतरा विधानसभा चुनाव एक बार फिर सुर्खियों में है। जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय केशरवानी ने आज होटल सिल्वर ओक में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि — “भाजपा ने चुनाव आयोग से मिलीभगत कर बेलतरा विधानसभा चुनाव में बड़े पैमाने पर वोट चोरी (Electoral Fraud) को अंजाम दिया।…








