बिलासपुर: सिरगिट्टी इंडस्ट्रीज एरिया में भीषण आग, एक की मौत, एक गंभीर

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी इंडस्ट्रीज एरिया के सेक्टर-डी स्थित मित्तल फर्नीचर के गोदाम में मंगलवार शाम करीब 4 बजे भीषण आग लग गई। सिरगिट्टी TI किशोर केवंट के अनुसार, आग की चपेट में आने से अभिजीत सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रितेश नामक व्यक्ति करीब 25 प्रतिशत तक झुलस गया।

सिरगिट्टी थाना टीआई से मिली जानकारी के अनुसार घायल रितेश को तत्काल सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग सबसे पहले एक टैंकर में लगी, जिसके बाद उसने धीरे-धीरे पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें तेज होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।

घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया गया है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    “तेल खत्म” की अफवाह निकली फुस्स: बिलासपुर में 24 घंटे खुलेंगे पेट्रोल पंप, कलेक्टर ने संभाली कमान

    पेट्रोल-डीजल शिकायतों के लिए प्रशासन का कंट्रोल रूम एक्टिव, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर 07752-224150 बिलासपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल संकट की उड़ रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने बड़ा अपडेट जारी करते हुए साफ कर दिया है कि जिले में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। प्रशासन के मुताबिक वर्तमान में जिले में 1191 किलोलीटर पेट्रोल और 1507 किलोलीटर डीजल उपलब्ध है, जो अगले पांच दिनों से अधिक की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त माना जा रहा है। खाद्य…

    Continue reading
    बिलासपुर में ईंधन संकट से जूझते पत्रकार, कवरेज पर ब्रेक: मीडिया वाहनों को पेट्रोल-डीजल देने प्रेस क्लब ने उठाई आवाज

    ईंधन संकट के बीच पत्रकारों के समर्थन में उतरा प्रदेश का सबसे बड़ा संगठन छत्तीसगढ़ प्रखर पत्रकार महासंघ, प्रेस क्लब की पहल को बताया सराहनीय बिलासपुर। शहर में पेट्रोल और डीजल के लिए लग रही लंबी कतारों ने अब पत्रकारों की फील्ड रिपोर्टिंग पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। लगातार बढ़ती भीड़ और घंटों इंतजार की वजह से मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर बिलासपुर प्रेस क्लब ने गुरुवार को एसडीएम…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *