बिलासपुर: नवपदस्थ कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने औपचारिक रूप से नगर पालिक निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी बिलासपुर के प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में पदभार ग्रहण किया।उन्होंने निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी चल रही एवं प्रस्तावित योजनाओं, विकास कार्यों और परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट ली।















