बिलासपुर संसदीय क्षेत्र को बड़ी सौगात: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के ‘भागीरथी प्रयास’ से 5 ऐतिहासिक तालाबों के लिए ₹28.05 करोड़ मंजूर

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ की जल संपदा और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में केंद्र सरकार ने एक अहम कदम उठाया है। भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के पांच प्रमुख ऐतिहासिक तालाबों के कायाकल्प के लिए ₹28.05 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। यह मंजूरी केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के सतत प्रयासों और जल संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ को विकास की नई गति

इस स्वीकृति के साथ छत्तीसगढ़ में अमृत 2.0 के तीसरे चरण के तहत कुल 37 परियोजनाएं संचालित होंगी। राज्य के शहरी विकास को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कुल ₹1303 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिससे प्रदेश को जल-समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस प्रगति होगी।

श्रमदान से सरकारी मंजूरी तक: तोखन साहू की पहल

गौरतलब है कि केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने रतनपुर के तालाबों में स्वयं उतरकर श्रमदान किया था और जल संरक्षण का सशक्त संदेश दिया था। उनके इसी व्यक्तिगत जुड़ाव और ‘भागीरथी प्रयास’ के चलते केंद्र की एपेक्स कमेटी ने राज्य जल कार्य योजना (SWAP) के तीसरे चरण में इन परियोजनाओं को प्राथमिकता दी।

परियोजनाओं का विवरण और बजट

₹28.05 करोड़ की स्वीकृत राशि से निम्नलिखित तालाबों का कायाकल्प किया जाएगा:
रतनपुर क्षेत्र

  • रत्नेश्वर तालाब – ₹9.50 करोड़ (पुनर्जीवन एवं सौंदर्यीकरण)

  • कृष्णार्जुनी तालाब – ₹7.50 करोड़ (कायाकल्प)

बिलासपुर शहर

  • हरसागर तालाब – ₹5.00 करोड़

  • माँ महामाया तालाब – ₹3.50 करोड़

  • माँ शारदा तालाब – ₹2.55 करोड़

प्रमुख लाभ और प्रभाव

  • पुनर्जीवन एवं सौंदर्यीकरण: गाद निकासी, तटबंध सुदृढ़ीकरण, लाइटिंग और पाथवे निर्माण से तालाबों का स्वरूप बदलेगा।

  • जल संरक्षण: तालाबों के संरक्षण से क्षेत्र के भूजल स्तर में सुधार होगा।

  • पर्यटन को बढ़ावा: रतनपुर की ऐतिहासिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी, जिससे स्थानीय पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा।

यह परियोजना न केवल जल संरक्षण और शहरी सौंदर्यीकरण को नई दिशा देगी, बल्कि बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के सतत विकास में भी मील का पत्थर साबित होगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *