बिलासपुर लिंगियाडीह मामला: विपक्ष में विरोध जायज़, मगर सत्ता में रहते वक्त भूपेश बघेल क्यों रहे खामोश?

बिलासपुर: विपक्ष में रहकर सरकार का विरोध करना लोकतंत्र की आत्मा है। सड़क से सदन तक आवाज़ उठाना हर राजनीतिक दल का अधिकार भी है और कर्तव्य भी। लेकिन जब यही सवाल सत्ता में रहते हुए अनसुने रह जाएं, तब विरोध की विश्वसनीयता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

बिलासपुर के अपोलो चौक, वार्ड नंबर–52 में पिछले 37 दिनों से चल रहे धरना आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल की मौजूदगी ने एक बार फिर राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। पट्टाधारी गरीबों के मकान तोड़े जाने का विरोध मानवीय है, लेकिन जनता यह पूछने को मजबूर है कि जब भूपेश बघेल स्वयं मुख्यमंत्री थे और इसी इलाके का सर्वे उसी समय नगर निगम ने किया था, तब इस योजना को बदला क्यों नहीं गया?

पांच साल की सत्ता में फैसले लेने की पूरी ताकत थी। फाइलें बदल सकती थीं, योजनाएं रोकी जा सकती थीं, गरीबों के पक्ष में स्पष्ट आदेश दिए जा सकते थे। लेकिन तब चुप्पी रही और आज सड़क पर संघर्ष दिखाई दे रहा है। यही चुप्पी आज विरोध को कठघरे में खड़ा कर रही है।

जनता आज किसी दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि जवाब की तलाश में है। सवाल यह नहीं कि आज कौन विरोध कर रहा है, सवाल यह है कि तब फैसला क्यों नहीं लिया गया?

लोकतंत्र में याददाश्त बहुत तेज होती है। सत्ता में की गई चुप्पी, विपक्ष में दिए गए भाषणों से कहीं ज़्यादा भारी पड़ती है।
आज बिलासपुर यही कह रहा है—
विरोध का अधिकार है, लेकिन सत्ता में रहते जवाबदेही उससे भी बड़ी होती है।

  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *