बिलासपुर: राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई, ओबीसी महासभा ने लिया सामाजिक उत्थान का संकल्प

बिलासपुर। राष्ट्रमाता, प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती ओबीसी महासभा छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा प्रदेश महासचिव जनक राम साहू के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में सावित्रीबाई फुले के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक चेतना और शिक्षा के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर सेवा और संघर्ष का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में सुनील यादव ने बताया कि समाज सेविका सावित्रीबाई फुले द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए किए गए कार्य आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं। वे देश की प्रथम महिला शिक्षिका थीं, जिन्होंने विशेष रूप से स्त्री शिक्षा को नई पहचान दिलाई। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान की सदैव ऋणी रहेंगी।

जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
प्रदेश महासचिव जनक राम साहू,
जिला संरक्षक रामू साहू,
जिला अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार यादव,
जिला संयोजक अजीत नाविक,
जिला उपाध्यक्ष हिंसा राम निर्मलकर,
जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ लवकुश साहू,
महासचिव चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. रघु साहू,
पार्षद ईश्वर साहू,
प्राचार्य गौतम साहू,
प्रधान पाठक नरेंद्र प्रसाद,
व्याख्याता रोहित साहू,
पुलिस उप निरीक्षक परमेश्वर,
सहित राजेश, यशवंत राव, राजाराम एवं बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के पदाधिकारी एवं समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में शिक्षा, समानता और न्याय के लिए कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    डॉ. प्रीति प्रसाद (प्रीत) राष्ट्रीय मंच पर धमाकेदार मौजूदगी: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात, मोदी-पुतिन पर शोधपरक पुस्तक बनी चर्चा का केंद्र

    बिलासपुर की प्रख्यात लेखिका, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेविका डॉ. प्रीति प्रसाद (प्रीत) रहीं प्रतिनिधिमंडल की प्रमुख सदस्य बिलासपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की प्रख्यात लेखिका, वरिष्ठ पत्रकार एवं समाज सेविका डॉ. प्रीति प्रसाद (प्रीत) की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण उपस्थिति ने साहित्यिक और सामाजिक जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (ABKMS Foundation) के राजनीतिक संपर्क अभियान के तहत राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती सीमा निगम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चित्रांश…

    Continue reading
    बिलासपुर: वेतन चाहिए तो दो 10 प्रतिशत! बिल्हा बीईओ भूपेंद्र कौशिक का बाबू अशोक क्षत्री पर कथित मांग का आरोप, सूत्रों के खुलासे से हड़कंप

    वेतन प्रक्रिया के नाम पर 10 प्रतिशत की कथित मांग! बिल्हा बीईओ कार्यालय पर गंभीर सवाल, शिक्षकों में आक्रोश नहीं देने पर फाइल आगे नहीं बढ़ने का आरोप, परेशान शिक्षकों ने सूत्रों के जरिए खोली कथित व्यवस्था की परतें बिलासपुर/बिल्हा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बिल्हा में पदस्थ एक बाबू पर शिक्षकों के वेतन संबंधी प्रकरणों की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर कथित तौर पर 10 प्रतिशत राशि की मांग किए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यालय में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *