बिलासपुर को मिला नया कमिश्नर: प्रकाश कुमार सर्वे ने संभाला नगर निगम और स्मार्ट सिटी की कमान

बिलासपुर: नवपदस्थ कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने औपचारिक रूप से नगर पालिक निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी बिलासपुर के प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में पदभार ग्रहण किया।उन्होंने निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी चल रही एवं प्रस्तावित योजनाओं, विकास कार्यों और परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट ली।  

Continue reading
रायगढ़: नृत्य संगीत कला के महाकुंभ मधुगुंजन का आगाज कल से

कला की राजधानी रायगढ़ में “मधु गुंजन सतरंग 2025” का भव्य आगाज़  चार दिवसीय राष्ट्रीय नृत्य-संगीत महाकुंभ, 750 से अधिक कलाकार करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन रायगढ़। कला एवं संस्कृति की नगरी रायगढ़ में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मधु गुंजन संगीत समिति एवं श्री वैष्णव संगीत महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के आयोजन “मधु गुंजन सतरंग 2025” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अखिल भारतीय नृत्य-संगीत कला प्रतियोगिता एवं उत्सव के रूप में यह आयोजन अपने पंचम वर्ष में…

Continue reading
बिलासपुर में शर्मनाक घटना: सिम्स की इंटर्न छात्रा से मारपीट, टेक्नीशियन पर गंभीर आरोप

बिलासपुर। सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) में इंटर्नशिप कर रही एक छात्रा के साथ शर्मनाक घटना सामने आई है। पीड़िता के अनुसार, सिम्स में पदस्थ मनीष नाम के एक टेक्नीशियन ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। इस गंभीर मामले की जानकारी खुद पीड़िता ने मीडिया को दी है। घटना के बाद सिम्स परिसर में हड़कंप मच गया है। सवाल उठ रहे हैं कि शिक्षण संस्थान और अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में महिला सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं कितनी मजबूत हैं?पीड़िता मानसिक रूप से आहत बताई जा रही है, वहीं छात्र…

Continue reading
बिलासपुर: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का जिला अध्यक्ष सूर्यप्रकाश कश्यप ने किया स्वागत

कर्मचारियों की अनदेखी पर फूटा आक्रोश, 29 से 31 तक तीन दिवसीय आंदोलन का ऐलान बिलासपुर: कर्मचारी–अधिकारी फेडरेशन की संभागीय बैठक आज जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में संभाग एवं जिले के सभी प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा का जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने शासन पर कर्मचारियों की लगातार…

Continue reading
भ्रष्टाचार बेनकाब: बोदरी नगर पंचायत की CMO भारती साहू और बाबू सुरेश सीहोरे रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए

बिलासपुर जिले के बोदरी नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत की सीएमओ श्रीमती भारती साहू और उनके बाबू सुरेश सीहोरे को 12,000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत मकान का नक्शा पास कराने के एवज में मांगी गई थी। एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, नूतन चौक सरकंडा, बिलासपुर निवासी वेदराम निर्मलकर ने 12 दिसंबर 2025 को एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि बोदरी…

Continue reading
छत्तीसगढ़ में RTE के तहत निजी स्कूलों में अब सिर्फ कक्षा पहली में ही मिलेगा प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 (RTE Act) के तहत एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि धारा 12(1)(ग) के अंतर्गत निजी विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश अब केवल कक्षा पहली (Class 1) में ही दिया जाएगा। इस संबंध में मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर से 16 दिसंबर 2025 को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार राज्य के सभी निजी विद्यालयों को आरटीई के तहत मिड-एंट्री (बीच की कक्षाओं…

Continue reading
बिलासपुर: ब्रेकडाउन ट्रेलर से टकराई बस, 12 यात्री घायल — 5 की हालत गंभीर

रतनपुर (बिलासपुर): थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत दर्री पारा बाईपास के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। खराब हालत में ब्रेकडाउन की स्थिति में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर CG 12 AW 3236 को पीछे से आ रही बस CG 06 GY 8153 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। घायलों में परिचालक सुरेंद्र विश्वकर्मा, बस चालक कमालुद्दीन अंसारी, मंजय कुमार, राजेश्वर राम, दीपक कुमार, सनोज यादव, राकेश कुमार सिंह, सलोनी सिंह, सुनीता सिंह, शाहजहां खातून, चिंता…

Continue reading
बिलासा कला मंच का ग्रामीण शिविर: परसदा में संस्कृति, काव्य और परंपरा का भव्य संगम

बिलासपुर। ग्रामीण जीवन, संस्कृति और परंपरा से सीधा सरोकार रखने वाला बिलासा कला मंच एक बार फिर अपनी विशिष्ट पहचान के साथ सामने आया। मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले एक दिवसीय ग्रामीण शिविर का आयोजन इस वर्ष मंच की स्थापना के 37वें वर्ष पर दूरस्थ ग्राम परसदा (बिल्हा) में किया गया। सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए विख्यात इस ग्राम में कार्यक्रम ने ग्रामीण जीवन की आत्मा को जीवंत कर दिया। ग्राम परसदा पहुंचने पर बिलासा कला मंच के सदस्यों का ग्रामीणजनों ने पुष्पवर्षा, कीर्तन-भजन और…

Continue reading
बिलासपुर: मनरेगा में बड़ा बदलाव: अब युक्तधारा पोर्टल से तय होंगे पंचायतों के काम

GIS आधारित प्लानिंग के बाद ही मिलेगी मंजूरी, हर कार्य की होगी जियो-टैगिंग बिलासपुर। मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2026–27 में पंचायतों में होने वाले सभी विकास कार्यों की मंजूरी अब युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से GIS आधारित प्लानिंग के बाद ही दी जाएगी। शासन के स्पष्ट निर्देशों के तहत ग्राम सभाओं में पारित लेबर बजट प्रस्तावों को प्राथमिकता क्रम में पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। योजना के अनुसार, प्रस्तावित कार्यों में 65 प्रतिशत कार्य प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन एवं कृषि से जुड़े होंगे, जबकि…

Continue reading
बिलासपुर: स्मार्ट सिटी एमडी/ निगम कमिश्नर अमित कुमार की चुप्पी में पार्षद भरत कशयप का अवैध निर्माण बेखौफ जारी

दिव्यांगों के हक पर रसूख भारी! कांग्रेस नेता भरत कश्यप पर फुटपाथ कब्जे और अवैध निर्माण का आरोप दिव्यांग फ्रेंडली फुटपाथ पर कब्जा करने वाले कांग्रेस नेता भरत कश्यप का भाजपा राज में भी जलवा — बिना अनुमति के कर रहे दुकान/गैरेज निर्माण बिलासपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना, जो शहर को आधुनिक और समावेशी बनाने के लिए शुरू की गई थी, आज खुद सवालों के घेरे में है। वार्ड क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए बनाए जा रहे फुटपाथ को नियम विरुद्ध अपने अनुकूल बनवाने का गंभीर आरोप पार्षद एवं कांग्रेस…

Continue reading