विश्व हिंदी परिषद की नई टीम का गठन, जांजगीर-चांपा में हिंदी के प्रचार-प्रसार का बिगुल

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर ने सौंपे नियुक्ति पत्र, साहित्यकारों और पत्रकारों को मिली बड़ी जिम्मेदारियां

जांजगीर-चांपा, 17 मई।
हिंदी भाषा को वैश्विक मंच पर स्थापित करने के संकल्प के साथ विश्व हिंदी परिषद की जिला जांजगीर-चांपा कार्यकारिणी का भव्य गठन किया गया। शील साहित्य परिषद सभागार में आयोजित जिला स्तरीय प्रथम साहित्यिक गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह में साहित्य, पत्रकारिता और संस्कृति जगत से जुड़े दिग्गजों की मौजूदगी ने आयोजन को गरिमामयी बना दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर उपस्थित रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ईश्वरी यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण तिवारी, शिक्षाविद् रामरतन तंबोली और संगीताचार्य रामजी मौजूद रहे। मंच संचालन दीपक यादव ने किया, वहीं कवि गोष्ठी का संचालन अनुभव तिवारी ने संभाला।

अपने ओजस्वी संबोधन में डॉ. संगीता बनाफर ने कहा कि “हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और सांस्कृतिक चेतना की वाहक है। मॉरीशस, सूरीनाम, फिजी सहित दुनिया के कई देशों में हिंदी की गूंज यह साबित करती है कि हिंदी विश्व की सबसे समृद्ध और वैज्ञानिक भाषाओं में से एक है।”
उन्होंने कहा कि विश्व हिंदी परिषद जमीनी स्तर पर हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है और नवगठित जिला कार्यकारिणी इसी मिशन को आगे बढ़ाएगी।

समारोह के दौरान परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार के मनोनयन पत्र के आधार पर युवा साहित्यकार सुरेश पैगवार को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में बनी नई टीम में संतोष कश्यप को संयोजक, अनुभव तिवारी को उपाध्यक्ष, उमाकांत टैगोर को महामंत्री, संतोषी महंत ‘श्रद्धा’ को संयुक्त मंत्री, योगेश्वर सिंह राठौर को कोषाध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार दीपक यादव को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी एवं मीनाक्षी मेडिकल स्टोर के संचालक दीपक गोयल ने शील साहित्य परिषद को एक एसी भेंट करने की घोषणा कर सभी का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में शील साहित्य परिषद के वरिष्ठ साहित्यकार विजय राठौर, ईश्वरी प्रसाद यादव, सतीश कुमार सिंह और दीपक गोयल को संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारिणी में भैयालाल नागवंशी, दिनेश रोहित चतुर्वेदी, दयानंद गोपाल, व्यास सिंह ‘गुमसुम’, गौरव राठौर, अपर्णा शर्मा, पुनीता दरियाना, अंकित राठौर, हर प्रसाद निडर, हजारी लाल कुर्रे, रोशन केशरवानी और प्रमोद आदित्य को शामिल किया गया।

समारोह में उपस्थित साहित्यकारों और बुद्धिजीवियों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि यह कार्यकारिणी जिले में हिंदी साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    CG: टोल पर अब न लाइन, न कागजों का झंझट! केसला बना छत्तीसगढ़ का पहला डिजिटल टोल प्लाजा

      केसला टोल की असली परीक्षा: सिर्फ कैशलेस नहीं, ‘कष्टलेस’ भी बने सफर बिलासपुर: डिजिटल इंडिया के दौर में छत्तीसगढ़ के केसला टोल प्लाजा का पूरी तरह डिजिटल होना निश्चित रूप से स्वागतयोग्य खबर है। बिलासपुर-रायगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर स्थित इस टोल प्लाजा में स्थानीय नागरिकों के लिए ऑनलाइन मासिक पास, डिजिटल सत्यापन, फास्टैग और जीआईएस आधारित पात्रता जैसी सुविधाएं शुरू होना तकनीकी दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बदलाव है। लेकिन किसी भी नई डिजिटल व्यवस्था की सफलता केवल ऐप और पोर्टल लॉन्च होने से तय नहीं…

    Continue reading
    रायपुर: सावन की हर सुबह महादेव के नाम… नयन-पल्लवी के श्रृंगार और महिलाओं के भजनों से शिवमय हुई अवनि ग्रीन्स सोसायटी

    रायपुर। सावन का महीना शुरू होते ही रायपुर की अवनि ग्रीन्स सोसायटी का शिव मंदिर आस्था और भक्ति का विशेष केंद्र बन गया है। यहां सावन के पहले दिन से प्रतिदिन भगवान शिव का आकर्षक और मनोहारी श्रृंगार किया जा रहा है। इस सेवा कार्य में नयन और पल्लवी पूरी श्रद्धा एवं समर्पण के साथ प्रतिदिन शिवजी का श्रृंगार कर रही हैं। मंदिर में केवल श्रृंगार ही नहीं, बल्कि प्रतिदिन भक्ति की ऐसी स्वर लहरियां भी गूंज रही हैं, जो पूरे परिसर को शिवमय बना रही…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *