बिलासपुर: तिफरा के झूलेलाल मंगलम में पसरा सन्नाटा, BJP प्रशिक्षण कार्यक्रम के बीच राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त नेता का निधन

बिलासपुर: तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया।

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त रूपनारायण सिन्हा का अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) से निधन हो गया।

घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में शोक की लहर फैल गई है। भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

बताया जा रहा है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह घटना एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।

  • Related Posts

    बिलासपुर : अंधेरे में डूबे कंपोजिट बिल्डिंग के सरकारी दफ्तर, पसीने में जनता… आखिर बदहाल व्यवस्था का जिम्मेदार कौन?

    बिलासपुर: भीषण गर्मी… तापमान आसमान पर… और सरकारी दफ्तरों में घंटों गुल होती बिजली। नतीजा — कर्मचारी परेशान, अधिकारी बेहाल और सबसे ज्यादा पीस रही आम जनता। सरकारी कार्यालयों में इन दिनों हालात ऐसे हैं मानो व्यवस्था नहीं, “सहनशक्ति की परीक्षा” चल रही हो। कहीं पंखे बंद पड़े हैं, कहीं कंप्यूटर ठप हैं, तो कहीं जरूरी फाइलें अंधेरे में धूल खा रही हैं। जनता अपनी समस्याएं लेकर दफ्तर पहुंचती है, लेकिन जवाब मिलता है — “लाइट नहीं है, सिस्टम बंद है… बाद में आइए।” सवाल ये…

    Continue reading
    “मगध” के महाकवि को बिलासपुर का नमन: श्रीकांत वर्मा की 40वीं पुण्यतिथि पर उमड़ा साहित्यिक और सामाजिक जनसैलाब

    बिलासपुर: श्रीकांत वर्मा की 40वीं पुण्यतिथि पर बिलासपुर ने अपने इस गौरवशाली साहित्यिक व्यक्तित्व को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर में उनकी आदमकद प्रतिमा के समक्ष नागरिकों, साहित्य प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर शिव सेना जिला अध्यक्ष महिला रेवती यादव ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि श्रीकांत वर्मा केवल कवि नहीं, बल्कि हिंदी साहित्य में आधुनिक चेतना के सबसे प्रखर हस्ताक्षरों में से एक थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से सत्ता, समाज, अकेलेपन और मानवीय…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *