IAS बनने की पहली सीढ़ी कल, बिलासपुर के 14 केंद्रों पर 4870 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने संभाली कमान, गर्मी को देखते हुए बिजली-पानी से लेकर सुरक्षा तक के पुख्ता इंतजाम

बिलासपुर, 23 मई। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शामिल संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बिलासपुर पूरी तरह तैयार हो चुका है। 24 मई को होने वाली इस परीक्षा में जिले के 14 केंद्रों पर कुल 4870 परीक्षार्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा के शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

संजय अग्रवाल ने परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी परीक्षा केंद्रों में बिजली, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है।

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन का पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर प्रशासनिक अमला सुबह से ही सक्रिय रहेगा।

सूत्रों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी जाएगी। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच, समय पालन और परीक्षा नियमों के पालन पर विशेष नजर रखी जाएगी। जिला प्रशासन ने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशीलता एवं समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

सपनों की परीक्षा, शहर में बढ़ी हलचल

यूपीएससी परीक्षा को लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। होटल, लॉज और कोचिंग क्षेत्रों में बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ गई है। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में शामिल इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह और तनाव दोनों दिखाई दे रहे हैं।

  • Related Posts

    75वें जन्मोत्सव पर साहित्य का उत्सव: ‘यादों का सफर’ का भव्य विमोचन, जुटे प्रदेश के नामचीन साहित्यकार

    बिलासपुर/कोटा। करगी रोड स्थित कोटेश्वर महादेव की नगरी कोटा के प्रतिष्ठित साहित्यकार सतीश कुमार तिवारी के 75वें जन्मवर्ष के अवसर पर उनके बहुप्रतीक्षित काव्य संग्रह “यादों का सफर” का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन साहित्य, संस्कृति और पारिवारिक आत्मीयता का अनूठा संगम बन गया, जिसमें प्रदेश के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों, शिक्षाविदों और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। काव्य संग्रह का विमोचन प्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि, साहित्यकार, राज्य भाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ साहित्यकार एवं समीक्षक…

    Continue reading
    बिलासपुर: 11 साल का सुरों का सितारा, अब गूंजेगा जगन्नाथ धाम में

    पुरी रथ यात्रा के मंच पर छत्तीसगढ़ के लाल तनिष्क वर्मा का होगा भजन गायन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया आशीर्वाद बिलासपुर। प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इसका जीवंत उदाहरण हैं बिलासपुर के 11 वर्षीय बाल गायक एवं संगीतकार तनिष्क वर्मा। अपनी मधुर आवाज और बहुमुखी संगीत प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय पहचान बना चुके तनिष्क अब 21 जुलाई को ओडिशा के विश्वविख्यात श्री जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर भजन प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *