बिलासपुर: देशभक्ति की भावना जागृत करना समय की आवश्यकता – डॉ. विनय कुमार पाठक

  बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सागा लेआउट, बिलासपुर स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर नजर आया। राष्ट्रीय गौरव और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत इस आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ (गोपालगंज, बिहार) के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण वाजपेयी एवं शैलेन्द्र कछवाहा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर समाज, संस्कृति एवं…

Continue reading
रायपुर ई-मंडी फर्जीवाड़ा: कार्रवाई से आगे सवाल—कितनी मजबूत है डिजिटल मंडी व्यवस्था?

रायपुर, 27 जनवरी 2026। कृषि उपज मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता और शासकीय राजस्व की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। नगरी कृषि उपज मंडी क्षेत्र के ग्राम घुटकेल स्थित थोक धान व्यापारी ‘शिवम ट्रेडर्स’ में ई-मंडी प्रणाली से जुड़ा गंभीर फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। जांच में 5,656 क्विंटल धान के अवैध परिवहन और दस्तावेजों में कूट रचना के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने फर्म को सीलबंद कर दिया है तथा संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगरी के…

Continue reading
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा, नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ और विकसित राज्य का किया आह्वान

लोकतंत्र, संविधान और विकास के संकल्प के साथ प्रदेश में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस बिलासपुर। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सर्वोच्चता और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ 77वां गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास, देशभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सैनिकों एवं पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया तथा छत्तीसगढ़…

Continue reading
साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 में छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् का कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह सम्पन्न

रायपुर, 24 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ी भाषा और साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ी राजभाषा परिषद् की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित साहित्य महोत्सव रायपुर 2026 के अंतर्गत कवि सम्मेलन, पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए साहित्यकारों और कवियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विनय कुमार पाठक, पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति, थावे विद्यापीठ गोपालगंज (बिहार) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे…

Continue reading
बिलासपुर: 500 से अधिक परिवारों की मौजूदगी में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 40 उत्कृष्ट कर्मचारी व 30 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ, बिलासपुर द्वारा आज बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, उत्कृष्ट सेवाभावी कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह के करकमलों से सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभात मिश्रा ने भी सम्मान प्रदान कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि कर्मचारी संघ द्वारा बच्चों को…

Continue reading
बिलासपुर: गणतंत्र दिवस पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में होगा “प्रतिभा सम्मान 2026”

साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा व सनातन संस्कृति के साधकों को मिलेगा सम्मान बिलासपुर। सागा लेआउट शुभम विहार स्थित ओंकारेश्वर महादेव मंदिर द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी “ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्रतिभा सम्मान वर्ष 2026” का आयोजन गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर किया जा रहा है। इस गरिमामय समारोह में शिक्षा, साहित्य, कला, चिकित्सा, समाज सेवा, लोक संस्कृति एवं सनातन संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। मंदिर के संरक्षक एवं अध्यक्ष रमेश चंद्र श्रीवास्तव (पूर्व आई.एस.एस.) ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष…

Continue reading
एक शाम पुलिस जवानों के नाम—देशभक्ति संगीत संध्या एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आज

बिलासपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस जवानों के सम्मान एवं नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से “एक शाम पुलिस जवानों के नाम” देशभक्ति संगीत संध्या एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान “चेतना” का आयोजन आज 24 जनवरी 2026 को किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन देवकीनंदन चौक, बिलासपुर में संध्या 4.30 बजे से होगा। इस विशेष आयोजन में अतुलनीय बिलासपुर – सुरक्षित बिलासपुर का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। देशभक्ति गीतों के माध्यम से जहां पुलिस जवानों के शौर्य और समर्पण को नमन किया जाएगा, वहीं नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के…

Continue reading
निलंबन के बाद बड़ा सवाल: विकास तिवारी को संरक्षण देने वाले अफसरों पर कब गिरेगी गाज?

आदेश की अवहेलना नहीं, प्रशासनिक सुस्ती बेनकाब विकास तिवारी निलंबन प्रकरण: एक बाबू या पूरी व्यवस्था? बिलासपुर। सहायक ग्रेड-02 विकास तिवारी का निलंबन अब कागज़ी आदेश बन चुका है, लेकिन यह कार्रवाई जितनी देर से आई है, उतने ही तीखे सवाल प्रशासन के माथे पर छोड़ गई है। मामला सिर्फ आदेश न मानने का नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र की सुस्ती, चयनात्मक सख्ती और जवाबदेही के अभाव का आईना बन गया है। छह महीने तक सिस्टम कहां था? सरकारी रिकॉर्ड बताते हैं कि जून 2025 में स्थानांतरण,…

Continue reading
बिलासपुर रेंज को मिला नया आईजी, रामगोपाल गर्ग ने संभाला कार्यभार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर हुए आईपीएस अधिकारियों के तबादले के तहत रामगोपाल गर्ग, आईपीएस को बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शुक्रवार 23 जनवरी को उन्होंने विधिवत रूप से पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद का कार्यभार ग्रहण किया। 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी रामगोपाल गर्ग इससे पहले रायगढ़, राजनांदगांव, सरगुजा और दुर्ग जिलों एवं रेंज मुख्यालयों में पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक और मैदानी अनुभव…

Continue reading
रायपुर: खनिज विभाग की रिकॉर्ड कमाई: 2024-25 में लक्ष्य पार, 2025-26 में दिसंबर तक 10,345 करोड़ का राजस्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय स्थित महानदी भवन में खनिज साधन विभाग के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में आगामी कार्ययोजना, खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉक नीलामी, जिला खनिज न्यास (DMF), तकनीकी नवाचार तथा विभागीय पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रगति की सराहना करते हुए टिन पोर्टल के माध्यम से समय पर और नियमित भुगतान व्यवस्था की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है और हितग्राहियों का…

Continue reading