बिलासपुर में सेवा से संवरा मुक्तिधाम: अग्रवाल समाज ने डेढ़ करोड़ से किया कायाकल्प, शहर को दिया गरिमामयी अंतिम यात्रा स्थल

बिलासपुर। सामाजिक सेवा और जनसहभागिता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अग्रवाल सेवा समिति द्वारा संचालित भारतीय नगर मुक्तिधाम के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का रविवार को भव्य अवलोकन किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, अग्रवाल समाज अध्यक्ष शिव अग्रवाल तथा सचिव सुनील सोंथलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई और नीम के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि मुक्तिधाम केवल अंतिम संस्कार का स्थल नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सेवा के मूल्यों का प्रतीक है। ऐसे स्थानों को स्वच्छ, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं गरिमामय बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल सेवा समिति द्वारा किया गया यह कार्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भावना का जीवंत उदाहरण है।

उन्होंने महाराजा अग्रसेन के “एक रुपया और एक ईंट” के सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति जनकल्याण में समान रूप से महत्वपूर्ण होता है और इसी भावना से अग्रवाल समाज वर्षों से सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता आ रहा है। उन्होंने शहर के अन्य समाजों से भी सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण और संचालन में सहभागी बनने का आह्वान किया।

पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। उन्होंने रामसेतु निर्माण में गिलहरी के योगदान का उदाहरण देते हुए कहा कि सेवा का कोई भी कार्य छोटा नहीं होता। समाज के सहयोग से किया गया प्रत्येक प्रयास इतिहास में सम्मान के साथ याद रखा जाता है।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अप्रैल 2025 से अग्रवाल सेवा समिति द्वारा भारतीय नगर मुक्तिधाम का संचालन एवं कायाकल्प कार्य प्रारंभ किया गया। लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से यहां फायर ब्रिक्स युक्त आधुनिक दाह संस्कार चबूतरे, बैठने की समुचित व्यवस्था, पंखे, लाइट, स्पीकर, पेयजल हेतु वाटर कूलर, स्नान सुविधा, गार्डन, पार्किंग, हरियाली, अस्थि कलश लॉकर, सुरक्षा हेतु 35 सीसीटीवी कैमरे तथा कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है।

समिति के अनुसार मुक्तिधाम के रखरखाव एवं संचालन पर प्रतिमाह लगभग डेढ़ लाख रुपये का व्यय किया जा रहा है। यह संपूर्ण कार्य समाज के सहयोग और सेवा भावना से संचालित हो रहा है।

इस अवसर पर सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तथा स्मृति स्वरूप तुलसी के पौधे भेंट किए गए। कार्यक्रम में सामाजिक दानदाताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज सहित शहर के विभिन्न समाजों, संस्थाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। संचालन मनीष अग्रवाल ने तथा आभार प्रदर्शन अजय जाजोदिया ने किया।

कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ-साथ शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यावसायिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर परशराम अग्रवाल, रामावतार अग्रवाल, सतीश शाह, अजय अग्रवाल, चतुर्भुज अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, बालगोविंद अग्रवाल, डॉ. सुनील केडिया, ओमप्रकाश अग्रवाल, उमेश मुरारका, सुशील अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, सुनील सुल्तानिया, किशन बुधिया, भोलाराम मित्तल, अभिषेक अग्रवाल, अनुराग लोहिया, संतोष अग्रवाल, जयप्रकाश मित्तल, कैलाश अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, प्रवीण झा, महेंद्र जैन, वर्धमान सिंह, दीपक जैन, श्रीकांत सिंह, आलोक श्रीवास्तव, शरद गुप्ता, कमल गुप्ता, परमजीत सलूजा, गुरमीत अरोड़ा, बी.पी. पांडा, सजल घोष, केतन सुतारिया, यशवंत परमार, ललित पुजारा, दीपेश भानुशाली, अरविंद दीक्षित, प्रभात मिश्रा, विपुल चतुर्वेदी, जवाहर सराफ, रजनीश मुल्करवार, जितेंद्र शाह, किशोर गेमनानी, विनोद मेघानी, नानक खटूजा, पी.एन. बजाज, सारंग हुमने, आनंद राव, रोशन सिंह, वैभव गुप्ता, अविनाश त्रिपाठी, धीरेंद्र केसरवानी, नितिन छाबड़ा, विकास सलूजा, मोंटी अजमानी, सुशील श्रीवास्तव, संजय गुप्ता, श्रीमती चंदन गोस्वामी, श्रीमती सावित्री दुबे, श्रीमती पूजा आहूजा, आशा शुक्ला, श्रीमती अंजनी बाजपेयी, डॉ. हेमंत चटर्जी, उदित सोनी, प्रदीप अग्रवाल, राजकुमार सचदेव, शैलेश अग्रवाल, महेश सुल्तानिया, दुलीचंद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, आलोक सिंह ठाकुर, मुकुंद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, राजुल जाजोदिया, अजय जाजोदिया, शिवकुमार शराफ, अभिजीत मित्रा, शांतनु भट्टाचार्य, एम. श्रीनिवास, मोहम्मद वसी ख़ान, प्रकाश सोनी, जगदीश केडिया, नवनीत अग्रवाल, हनुमान अग्रवाल, विकास केजरीवाल, मनीष बगड़िया, दीपक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, आर.के. अग्रवाल, विष्णु मुरारका, बृजेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, ओम मोदी, योगेश अग्रवाल, विलास गोयल, प्रेम लोट, अरुण तुलसियान, प्रशांत अग्रवाल, टीटू अजमानी, अमरजीत दुआ, प्रदीप शुक्ला, अशोक प्रजापति, सुरेश शर्मा, राजेंद्र श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, रामचंद्र यादव, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, आशीष जायसवाल, हेमंत चौहान, विजय रजक, लीला दास, संतोष पटेल, सुभाष जैन, रामकरण शर्मा, सुरेंद्र कश्यप, पवन साहू, चितरंजन पटेल, मोहन देव पुजारी, रामभवन मिश्रा, डाटा सिंह राजपूत, शंकर राव, शंकरलाल अग्रवाल, संतोष सिंह, नवीन सिंह, आशीष खंडेलवाल, अजय कौशिक, प्रमोद दुबे, गणेश रजक, कमलेश केडिया, शांतनु उपाध्याय, सुरेश सिंघल, रज्जू अग्रवाल, कृष्णा पांडे सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष अग्रवाल ने तथा आभार प्रदर्शन अजय जाजोदिया ने किया।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: श्रावण के प्रथम सोमवार पर ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष, रुद्राभिषेक में उमड़ा आस्था का सैलाब

    बिलासपुर। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को सागा ले-आउट स्थित शुभम विहार के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का भव्य रुद्राभिषेक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। मंदिर के संस्थापक, संरक्षक अध्यक्ष एवं लोक संचेतना फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष आई.एस.एस. डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने रुद्राभिषेक के उपरांत कहा कि श्रावण मास प्रकृति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम…

    Continue reading
    बिलासपुर: वर्दी की साख पर सवाल? एएसआई धर्मेंद्र यादव का बेटा आयुष यादव ब्लैकमेलिंग के आरोप में साथियों संग गिरफ्तार

    छह केस, 307 का आरोपी… फिर भी नहीं टूटा हौसला! आयुष यादव की गिरफ्तारी ने सिस्टम पर खड़े किए बड़े सवाल वर्दी की साख पर सवाल या सिस्टम की विफलता? ब्लैकमेल गैंग ने समाज को क्या संदेश दिया बिलासपुर: सरकंडा पुलिस द्वारा उजागर किया गया कथित ब्लैकमेल और उगाही का मामला केवल 14.50 लाख रुपये और लगभग 450 ग्राम सोने के जेवरात की कथित हड़प का मामला नहीं है। यह कानून के डर, परिवारों की सुरक्षा और अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े करता…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *