बिलासपुर: स्वतंत्रता की 80वीं जयंती पर साहित्य और राष्ट्रभक्ति का संगम, मोपका में गूंजा देशभक्ति का स्वर
बिलासपुर। स्वतंत्रता की 80वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्यकार चेतना परिषद के तत्वावधान में मोपका स्थित अस्पताल परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार पाठक एवं न्यायमूर्ति चंद्रभूषण बाजपेयी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस दौरान परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। ध्वजारोहण के पश्चात साहित्यिक गीत-संगीत एवं काव्य-पाठ का भव्य आयोजन हुआ। अरविंद दिवाकीर्ति, बैद्यनाथ सैनी, शेख रफीक, रामनिहोरा राजपूत, डॉ. शत्रुघ्न जैसवानी एवं डॉ. राजेंद्र दुबे ने अपनी…









