बिलासपुर: DA से वेतन विसंगति तक… अब आर-पार की तैयारी! तृतीय वर्ग कर्मचारियों की बैठक में बड़ा ऐलान

5 सितंबर को भव्य शिक्षक सम्मान समारोह, लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति पर बनी सहमति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ। बैठक में महंगाई भत्ता (DA), लिपिक वेतन विसंगति, विभिन्न कर्मचारी संवर्गों की वेतन विसंगति और चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान सहित स्थानीय समस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया गया।

बैठक में सबसे पहले 5 सितंबर शिक्षक दिवस को भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। संगठन ने कहा कि जिन्होंने वर्षों तक शिक्षा एवं शासकीय सेवा में योगदान दिया, उनका सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी होगा।

लंबित मांगों पर संगठन का फोकस

बैठक में कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर गंभीर चर्चा हुई। महंगाई भत्ता, लिपिक वर्ग की वेतन विसंगति, अन्य कर्मचारी संवर्गों की वेतन विसंगतियां तथा चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए आगामी दिनों में आंदोलन को लेकर आवश्यक तैयारी करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में आर.पी. शर्मा, पी.आर. कौशिक, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनील कुमार यादव, संभावित अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडेय, जिला सचिव देवेंद्र ठाकुर, डॉ. शीला शर्मा, कौशल कौशिक, धनंजय चतुर्वेदी, अमित नामदेव, कमल कांत शुक्ला, रमाकांत कौशिक, दीपक चौधरी, धर्मेंद्र साहू, प्रमोद शुक्ला, चंद्रकांत कश्यप, अरविंद गहवायी सहित सैकड़ों कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।

संगठन ने दिए आंदोलन के संकेत

बैठक में कर्मचारियों की मांगों को लेकर एकजुटता मजबूत करने और आने वाले समय में आंदोलन को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। संगठन की इस बैठक को कर्मचारियों के लंबित मुद्दों को लेकर आगामी बड़े संघर्ष की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: जन्माष्टमी पर यादव समाज निकालेगा भव्य शोभायात्रा, युवा वर्ग ने संभाली कमान

    बिलासपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बिलासपुर यादव समाज इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और सामाजिक एकता का भव्य संदेश देने जा रहा है। यादव समाज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जन्माष्टमी पर पूर्व वर्ष की तुलना में और अधिक भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी। बैठक में समाज के युवा वर्ग ने विशेष उत्साह और रुचि दिखाते हुए आयोजन को यादगार बनाने की जिम्मेदारी संभालने का संकल्प लिया। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य झांकी प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी।…

    Continue reading
    बिलासपुर के घुटकू फैक्ट्री में समाजसेवी एवं उद्योगपति प्रवीण झा की पहल से स्वतंत्रता दिवस बना खास: तिरंगा फहराने के साथ कर्मचारियों को मिला 24 घंटे स्वास्थ्य सुरक्षा का तोहफा

    घुटकू फैक्ट्री में देशभक्ति के बीच डिस्पेंसरी का शुभारंभ, कर्मचारी कल्याण को मिली नई मजबूती बिलासपुर। ग्राम घुटकू स्थित फैक्ट्री परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। फैक्ट्री संचालक प्रवीण झा ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस राष्ट्रीय पर्व को कर्मचारियों के लिए यादगार बनाते हुए उन्होंने फैक्ट्री परिसर में डिस्पेंसरी की शुरुआत की, जहां कर्मचारियों को 24 घंटे प्राथमिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध होगी। प्रवीण झा की इस पहल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को महज ध्वजारोहण कार्यक्रम से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *