बिलासपुर: अभिहित अधिकारी देवांगन के ज्वाइन करते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग दिख रहा एक्शन में

बिलासपुर। नकली खाद्य सामग्री की बिक्री की सूचना पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को चाटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में जांच की। कार्रवाई के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय 250 ग्राम के 23 पैकेट जब्त कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

जांच के दौरान फर्म द्वारा मौके पर संबंधित खरीदी बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। विभाग ने खरीदी बिल प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ मामले की आगे जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभिहित अधिकारी के ज्वाइन करते ही विभाग दिख रहा एक्शन में

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में आर.आर. देवांगन के अभिहित अधिकारी के रूप में ज्वाइन करने के बाद कार्रवाई को लेकर सक्रियता नजर आ रही है। लगातार जांच और निरीक्षण के बीच चाटीडीह की यह कार्रवाई भी चर्चा में है। हालांकि जब्त चाय के नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि उत्पाद निर्धारित मानकों के अनुरूप है अथवा नहीं।

विभाग का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और आमजन को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।

कार्रवाई के दौरान आर.आर. देवांगन, अभिहित अधिकारी, अविषा मरावी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा प्रतीक तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

अब नजर जांच रिपोर्ट और खरीदी बिल पर है—क्या माधव ट्रेडर्स की सप्लाई चेन तक पहुंचेगी विभागीय जांच?

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: 100 घंटे सफाई का संकल्प, SECL में गूंजी स्वच्छता की शपथ

    मुख्यालय से शुरू हुआ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026, कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प बिलासपुर। सफाई सिर्फ झाड़ू लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत और कार्यसंस्कृति बनाने का संदेश देते हुए SECL मुख्यालय में 18 सितंबर को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी)…

    Continue reading
    बिलासपुर में गणेश चंदे को लेकर बवाल: रकम देने के बाद भी मारपीट का आरोप, व्यापारियों का फूटा गुस्सा; कल प्रेस क्लब में जुटेंगे संगठन

    बिलासपुर। शहर के हृदय स्थल तेलीपारा मेन रोड स्थित भारत बैग हाउस में गणेशोत्सव के नाम पर चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि चंदे की रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। घटना के विरोध में अब कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठन एकजुट हो गए हैं। कल प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर व्यापारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *