बिलासपुर: 100 घंटे सफाई का संकल्प, SECL में गूंजी स्वच्छता की शपथ

मुख्यालय से शुरू हुआ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026, कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प

बिलासपुर। सफाई सिर्फ झाड़ू लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत और कार्यसंस्कृति बनाने का संदेश देते हुए SECL मुख्यालय में 18 सितंबर को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई।

इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना (अति. प्र.) नृपेंद्र नाथ सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी और श्रम संघ प्रतिनिधि मौजूद रहे।

हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान का संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने के साथ हर वर्ष 100 घंटे यानी प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने की शपथ ली। साथ ही अपने आसपास और कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया।

सफाई से आगे—अपशिष्ट प्रबंधन पर भी फोकस

भारत सरकार के निर्देशानुसार अभियान के तहत SECL में विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों और जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें साफ-सफाई के साथ अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ कार्यस्थल और स्वच्छता के प्रति जागरूकता को प्रमुखता दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान SECL परिवार ने स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाने और इसे केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन तथा कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने का संकल्प दोहराया। स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश भी दिया गया।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: अभिहित अधिकारी देवांगन के ज्वाइन करते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग दिख रहा एक्शन में

    बिलासपुर। नकली खाद्य सामग्री की बिक्री की सूचना पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को चाटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में जांच की। कार्रवाई के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय 250 ग्राम के 23 पैकेट जब्त कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच के दौरान फर्म द्वारा मौके पर संबंधित खरीदी बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। विभाग ने खरीदी बिल प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ मामले की आगे जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के…

    Continue reading
    बिलासपुर में गणेश चंदे को लेकर बवाल: रकम देने के बाद भी मारपीट का आरोप, व्यापारियों का फूटा गुस्सा; कल प्रेस क्लब में जुटेंगे संगठन

    बिलासपुर। शहर के हृदय स्थल तेलीपारा मेन रोड स्थित भारत बैग हाउस में गणेशोत्सव के नाम पर चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि चंदे की रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। घटना के विरोध में अब कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठन एकजुट हो गए हैं। कल प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर व्यापारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *