बिलासपुर में गणेश चंदे को लेकर बवाल: रकम देने के बाद भी मारपीट का आरोप, व्यापारियों का फूटा गुस्सा; कल प्रेस क्लब में जुटेंगे संगठन

बिलासपुर। शहर के हृदय स्थल तेलीपारा मेन रोड स्थित भारत बैग हाउस में गणेशोत्सव के नाम पर चंदा मांगने को लेकर हुए विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि चंदे की रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। घटना के विरोध में अब कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज सहित शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठन एकजुट हो गए हैं।

कल प्रेस क्लब में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर व्यापारी संगठन इस पूरे मामले में अपनी बात प्रशासन के सामने रखेंगे। साथ ही व्यापारियों की सुरक्षा, कथित अवैध चंदा वसूली पर रोक और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आगे की रणनीति घोषित किए जाने की बात कही गई है।

₹5,100 की मांग से शुरू हुआ विवाद

एफआईआर में दर्ज शिकायत के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को करीब शाम 4:30 बजे कुछ लोग गणेश चंदा मांगने भारत बैग हाउस पहुंचे। शिकायत के मुताबिक, उनसे ₹5,100 की मांग की गई। व्यापारियों द्वारा स्वेच्छा से ₹3,100 दिए जाने के बाद रकम को लेकर विवाद होने लगा। शिकायत में आरोप है कि बाद में ₹5,500 देने के बावजूद आशु अग्निहोत्री और उसके साथियों द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट की गई।

बीच-बचाव करने पहुंचे स्टाफ और परिजनों के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने का आरोप है। व्यापारियों के मुताबिक, पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। मामले में पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज कर जांच शुरू किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

व्यापारी संगठनों ने कहा—चंदा स्वैच्छिक, दबाव बर्दाश्त नहीं

घटना की जानकारी मिलने के बाद आज CAIT के राष्ट्रीय सचिव राजू सलूजा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र अजमानी, बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संगठन महामंत्री परमजीत उबेजा, युवा कैट अध्यक्ष भारत ऋषि, सचिव भरत केरवानी, तेलीपारा से प्रवीण सोनी एवं सुनील चिमनानी, दवा संघ से सच्चानंद तीर्थानी सहित स्थानीय व्यापारियों ने पीड़ित व्यवसायियों से मुलाकात की।

व्यापारी नेताओं ने घटना पर चिंता जताते हुए पीड़ित व्यापारियों के साथ एकजुटता व्यक्त की और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कल प्रेस क्लब में तय होगा व्यापारियों का अगला कदम

CAIT बिलासपुर जिला अध्यक्ष हीरानंद जयसिंह ने कहा कि घटना को लेकर व्यापारिक समाज में आक्रोश है। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यापारिक संगठन प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे और व्यापारियों की सुरक्षा तथा कथित अवैध वसूली की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग करेंगे।

इसके साथ ही व्यापारियों की ओर से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आगामी रणनीति की घोषणा भी किए जाने की बात कही गई है।

अब सवाल सिर्फ चंदे की रकम का नहीं, बल्कि शहर में व्यापारियों की सुरक्षा और स्वैच्छिक चंदे के नाम पर कथित दबाव का है। कल प्रेस क्लब में होने वाली संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस पर व्यापारिक जगत की नजरें रहेंगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: 100 घंटे सफाई का संकल्प, SECL में गूंजी स्वच्छता की शपथ

    मुख्यालय से शुरू हुआ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026, कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प बिलासपुर। सफाई सिर्फ झाड़ू लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत और कार्यसंस्कृति बनाने का संदेश देते हुए SECL मुख्यालय में 18 सितंबर को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी)…

    Continue reading
    बिलासपुर: अभिहित अधिकारी देवांगन के ज्वाइन करते ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग दिख रहा एक्शन में

    बिलासपुर। नकली खाद्य सामग्री की बिक्री की सूचना पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को चाटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में जांच की। कार्रवाई के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय 250 ग्राम के 23 पैकेट जब्त कर उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच के दौरान फर्म द्वारा मौके पर संबंधित खरीदी बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका। विभाग ने खरीदी बिल प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ मामले की आगे जांच शुरू कर दी है। उपलब्ध दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *