बिलासपुर: पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन “छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ” के वेबसाइट का शुभारंभ, वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे ने कहा शानदार पहल

बिलासपुर: पुराने प्रेस क्लब भवन में  पत्रकारों का सबसे बड़ा संगठन “छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ” के वेबसाइट का  शुभारंभ आज शनिवार को किया गया। सर्वप्रथम पत्रकारों को संघ का आई. डी. कार्ड  दिया गया।  तत्पश्चात  छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के वेबसाइट को लैपटॉप का “की” दबाकर प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी  द्वारा सामूहिक रूप से लांच किया गया।

वहीं, छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के संरक्षक शंकर पांडे ने मोबाइल के माध्यम से पत्रकारों से कहा कि आज डिजिटलाइजेशन समय की मांग है। हर कार्य डिजिटल माध्यम से हो रहा है। यहां के पत्रकार भी अपने को पूर्ण डिजिटल कर रहे हैं  यह खुशी की बात है। यह संघ की शानदार पहल है। वेबसाइट के माध्यम से सभी एक क्लिक पर एक दूसरे को जान पाएंगे।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी और प्रदेश सचिव पंकज खंडेलवाल ने कहा कि यह एक अच्छा प्लेटफार्म है जहां सभी पत्रकार एक साथ जुड़े रह सकते हैं। बदलते दौर के मुताबिक हर पेशे में अपग्रेडेशन जरूरी है और विशेषकर मीडिया के क्षेत्र में खुद को डिजिटलाइजेशन किया जाना बेहद ही आवश्यक और जरूरी कदम है।

संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, प्रदेश महासचिव प्रकाश अग्रवाल और प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप ने कहा कि पत्रकारों  को हमारी शुभकामनाएं हैं जिनके सहयोग के कारण ही  हम इस तरह की दिशा में कार्य कर रहे हैं.

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, प्रदेश महासचिव प्रकाश अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कश्यप, प्रदेश सचिव पंकज खंडेलवाल, प्रतिक मिश्रा, उमा शंकर साहू,  प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आर. के. सक्सेना, संतोष मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश लव्हात्रे, भूपेन्द्र पाण्डेय, नीरज साहू, ठाकुर संजय चावला, हीरा जी राव सदाफले सहित दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे. 

  • Related Posts

    रिश्वतखोरी के आरोप: 70 हजार की मांग, 50 हजार लेते पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव

    50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रेंजर पल्लव नायक और डिप्टी रेंजर मनीष श्रीवास्तव — एसीबी की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप! बिलासपुर/मुंगेली | छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही एसीबी (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) ने आज एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के सुरही रेंज में पदस्थ रेंजर और डिप्टी रेंजर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। क्या है पूरा मामला? लोरमी निवासी अजीत कुमार वैष्णव ने एसीबी बिलासपुर में शिकायत…

    Continue reading
    बिलासपुर में 120 दिन से जंग जारी: “लिंगियाडीह बचाओ आंदोलन” बना आम आदमी के हक और सम्मान की आवाज

    बिलासपुर: लिंगियाडीह में पिछले 120 दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना अब सिर्फ एक स्थानीय विरोध नहीं, बल्कि अपने आशियाने, अधिकार और अस्तित्व को बचाने की ऐतिहासिक लड़ाई बन चुका है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के इस क्षेत्र में सैकड़ों परिवार बीते चार महीनों से सड़क पर डटे हुए हैं। ये लोग किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत नहीं, बल्कि अपने घर-आंगन और जीवन भर की मेहनत से बनाए आशियाने को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  “ये सिर्फ घर नहीं, हमारी पूरी जिंदगी है” आंदोलन में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *