बिलासपुर: न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण बाजपेयी , डॉक्टर विनय पाठक और प्राचार्य निराला ने किया ऐतिहासिक पहल – NHICF नेशनल प्रेस क्लब की वेबसाइट का शुभारंभ

राष्ट्रीय पत्रकारिता को मिला डिजिटल पंख – NHICF नेशनल प्रेस क्लब की वेबसाइट का भव्य शुभारंभ

बिलासपुर में NHICF नेशनल प्रेस क्लब की आधिकारिक वेबसाइट का भव्य शुभारंभ

बिलासपुर। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा गठित NHICF नेशनल प्रेस क्लब की आधिकारिक वेबसाइट का आज दोपहर 3 बजे शासकीय जे.पी. वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, बिलासपुर में भव्य शुभारंभ किया गया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रेस क्लब के संरक्षक न्यायमूर्ति डॉ. चन्द्रभूषण बाजपेयी एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. विनय पाठक ने वेबसाइट का औपचारिक विमोचन किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निराला, क्लब के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान न्यायमूर्ति डॉ. बाजपेयी और डॉ. विनय पाठक ने नेशनल प्रेस क्लब के उद्देश्यों की सराहना करते हुए कहा –

“स्वतंत्र पत्रकारिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय हेतु यह वेबसाइट एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।”
उन्होंने पत्रकारिता में पारदर्शिता और निष्ठा की आवश्यकता पर बल देते हुए इसे पत्रकारिता जगत को “नई दिशा देने वाला कदम” बताया।

NHICF के संस्थापक पंकज खंडेलवाल ने क्लब की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा –

“इस वेबसाइट के माध्यम से देशभर के पत्रकारों को एक साझा मंच मिलेगा, जहां वे न केवल अपने विचार साझा कर सकेंगे, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों, सम्मान समारोहों, प्रशिक्षण एवं सहयोग कार्यक्रमों से भी जुड़ सकेंगे।”

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. निराला ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा –

“कॉलेज के लिए यह गर्व की बात है कि वह इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना। इससे छात्रों को पत्रकारिता के प्रति प्रोत्साहन मिलेगा।”

इस अवसर पर क्लब के महासचिव सुरेंद्र वर्मा, सदस्य रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. राघवेंद्र दुबे, शत्रुघन जेसवानी, तरुण मिश्रा, कृष्ण दास महंत, शिवनाथ केशरवानी, सुनील सिन्हा सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार एवं अतिथि उपस्थित रहे।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    बिलासपुर: शैलेन्द्र सिंह कछवाहा के नेतृत्व में अर्जुन रेसिडेंसी में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, भक्ति-संस्कृति से सराबोर हुआ समारोह

    भजन, साहित्य और बाल प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, होनहार कलाकारों का हुआ सम्मान बिलासपुर। अशोक नगर स्थित अर्जुन रेसिडेंसी में गणेशोत्सव के अवसर पर भक्ति, साहित्य और संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिला। समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह कछवाहा की नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में गणपति वंदना, भजनों और बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को देर तक बांधे रखा। पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंगा नजर आया और कार्यक्रम के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।…

    Continue reading
    बिलासपुर: 100 घंटे सफाई का संकल्प, SECL में गूंजी स्वच्छता की शपथ

    मुख्यालय से शुरू हुआ “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026, कार्यस्थल को स्वच्छ रखने का लिया संकल्प बिलासपुर। सफाई सिर्फ झाड़ू लगाने तक सीमित नहीं, बल्कि इसे रोजमर्रा की आदत और कार्यसंस्कृति बनाने का संदेश देते हुए SECL मुख्यालय में 18 सितंबर को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया। मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इस दौरान निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी)…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *