बिलासपुर: पुराने कम्पोजिट भवन की बदहाल व्यवस्था पर कर्मचारियों ने उठाई आवाज

पुराने कम्पोजिट भवन के कर्मचारियों ने कलेक्टर से की मरम्मत व मूलभूत सुविधाओं की मांग

बिलासपुर, 30 जुलाई। जिला मुख्यालय स्थित पुराने कम्पोजिट भवन में कार्यरत कर्मचारियों ने कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर भवन की मरम्मत एवं कर्मचारियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि पुराने कम्पोजिट भवन, नए कम्पोजिट भवन एवं कलेक्ट्रेट भवन के कई हिस्सों में मरम्मत और रंग-रोगन की आवश्यकता है। कर्मचारियों का कहना है कि केवल बाहरी दीवारों की ही नहीं, बल्कि कार्यालयों के अंदर की स्थिति भी काफी खराब हो चुकी है, जिससे कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने यह भी मांग की है कि पुराने कम्पोजिट भवन के पीछे खाली पड़ी भूमि पर कर्मचारियों के वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग (वाहन स्टैंड) का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा भवन में शौचालयों की मरम्मत एवं पुरुष कर्मचारियों के लिए नए शौचालय की व्यवस्था करने की भी मांग की गई है।

ज्ञापन में बिजली व्यवस्था को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है। कर्मचारियों ने भवन के लिए अलग से ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।

इसके अतिरिक्त पुराने कम्पोजिट भवन के पास लगा ट्रैफिक सिग्नल लंबे समय से खराब स्थिति में है। कर्मचारियों ने इसकी तत्काल मरम्मत अथवा नया ट्रैफिक सिग्नल स्थापित कराने की मांग भी प्रशासन से की है।

कर्मचारियों ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि कर्मचारियों के हितों एवं बेहतर कार्य वातावरण को ध्यान में रखते हुए सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए। ज्ञापन पर पुराने कम्पोजिट भवन में कार्यरत कर्मचारियों के हस्ताक्षर दर्ज हैं।

 

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    गुरु पूर्णिमा : किन्नर समुदाय में गुरु की अज़मत, अकीदत, मुहब्बत और रूहानी रहनुमाई का मुक़द्दस रिश्ता

    डॉ. शगुफ्ता परवीन – सुरेंद्र वर्मा, बिलासपुर आज जब किन्नर समुदाय मुख्यधारा में अपनी सशक्त पहचान बना रहा है, तब गुरु पूर्णिमा का पर्व केवल परंपरा निभाने का अवसर नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को सशक्त बनाने, शिक्षा से जोड़ने और समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाने का भी माध्यम है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि गुरु वह दीपक है, जो अंधकार में मार्ग दिखाता है और शिष्य वह पुष्प है, जो गुरु की छत्रछाया में खिलता और महकता है। गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर…

    Continue reading
    रायपुर में गूंजा शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता का संदेश: राज्यभर की प्रतिभाओं का भव्य सम्मान, ‘बांसगीत’ ने मोहा मन

    यादव प्रतिभा सम्मान समारोह–2026 में मेधावी विद्यार्थी, डॉक्टर, पीएससी अधिकारी, नीट सफल अभ्यर्थी, खिलाड़ी और समाज गौरव हुए सम्मानित रायपुर, 26 जुलाई। छत्तीसगढ़ यादव शासकीय सेवक संघ एवं एकादश उत्थान यादव कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में आयोजित “यादव प्रतिभा सम्मान समारोह–2026” शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक एकता और प्रतिभा सम्मान का अनुपम संगम बन गया। प्रदेशभर से आए मेधावी विद्यार्थी, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले युवा, चिकित्सक, खिलाड़ी, कलाकार, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *