बिलासपुर: खमतराई में कब्जा किए 11 एकड़ सरकारी जमीन पर पहली कार्रवाई

जिस पर बेचने का आरोप, उसके अवैध मकान और दुकान को तोड़ा गया

शेष अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा, पूरा जमीन होगा अतिक्रमण मुक्त

इस अतिक्रमण में समाज की भी जमीन शामिल

बिलासपुर- निगम सीमा में शामिल खमतराई के लगभग 11 एकड़ शासकीय भूमि में तकरीबन 94 लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। प्रशासन द्वारा मामले की तहकीकात करने पर मालूम चला की उसी सरकारी भूमि में अवैध रूप से रहने वाले मणिशंकर त्यागी द्वारा अन्य लोगों को सरकारी जमीन टूकड़े में करके बेच दिया गया है। निगम प्रशासन ने सबसे पहले मणिशंकर त्यागी को जमीन और निर्माण संबधी दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया,समय सीमा के भीतर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर आज अतिक्रमण और जोन क्रमांक 7 की टीम ने मणिशंकर त्यागी के अवैध मकान और दुकान को तोड़ा। उक्त भूमि के शेष अतिक्रमण को जल्द ही हटाया जाएगा और आरोपी मणिशंकर त्यागी के खिलाफ आगे प्रशासन एफआईआर कराने की तैयारी में है।
आज निगम प्रशासन ने खमतराई के वार्ड क्रमांक 58 काली मंदिर के पास बिना अनुमति के वाणिज्यिक और आवासीय निर्माण कराने वाले मणिशंकर त्यागी के अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया जिसमें चार दुकाने और मकान बनाया गया था।

 दो एकड़ समाज को आवंटित है

खमतराई के 11 एकड़ अतिक्रमित भूमि में दो एकड़ वह जमीन भी शामिल है जिसे ब्राम्हण समाज को आबंटित किया गया है।
  • Related Posts

    बिलासपुर बनेगा सुरों की राजधानी: 550 से अधिक कलाकारों के संग सजेगा ‘नाद मंजरी सीजन-3’, चार दिनों तक गूंजेगा संगीत का महाकुंभ

    बिलासपुर।छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरती पर एक बार फिर संगीत, कला और प्रतिभा का विराट संगम होने जा रहा है। न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन (NHICF) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन-3” का भव्य चार दिवसीय आयोजन 26 से 29 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, बिलासपुर में किया जाएगा। देशभर से आए 550 से अधिक कलाकार विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर मंच को सुर, ताल और लय के अद्भुत रंगों से सराबोर करेंगे। आयोजकों के अनुसार, नाद मंजरी अब केवल…

    Continue reading
    बिलासपुर: छठ घाट पर गूंजा एकता का संदेश: पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ, संस्कृति और सेवा का लिया संकल्प

    बिलासपुर। छठी मईया के जयघोष, अमृत वर्षा और हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच रविवार की रात छठ घाट परिसर सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक ऊर्जा का केंद्र बन गया। पाटलिपुत्र सांस्कृतिक विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में समाज, संस्कृति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नवगठित टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “संस्कृति समाज को जोड़ने वाली सबसे बड़ी शक्ति है। जो समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों से…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *