कर्मचारी हितों की लड़ाई को मिलेगा नया तेवर: सुनील यादव बने प्रदेश महामंत्री, सूर्य प्रकाश कश्यप को संभाग की कमान

नई जिम्मेदारियों से कर्मचारियों में उत्साह, लंबित मांगों को लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी के संकेत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ में संगठनात्मक विस्तार के साथ कर्मचारी हितों की आवाज को और बुलंद करने की तैयारी शुरू हो गई है। संघ के प्रांताध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बिलासपुर के सक्रिय कर्मचारी नेता डाॅ. सुनील कुमार यादव को प्रदेश महामंत्री तथा सूर्य प्रकाश कश्यप को संभागीय अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नई नियुक्तियों की खबर सामने आते ही बिलासपुर जिले में संघ से जुड़े कर्मचारियों और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखा गया। संगठन से जुड़े चंद्रशेखर पांडेय, जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, योगेश पांडेय और डाॅ. शीला शर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

“कर्मचारियों के हक के लिए संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे”

प्रदेश महामंत्री डाॅ. सुनील कुमार यादव एवं संभागीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप ने संयुक्त बयान में कहा कि संगठन की प्राथमिकता कर्मचारियों के हित और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मंशा के अनुरूप कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा तथा उनकी लंबित मांगों को शासन के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।

दोनों पदाधिकारियों ने संकेत दिया कि यदि कर्मचारियों की लंबित मांगों पर अपेक्षित पहल नहीं हुई तो आने वाले समय में संघ उग्र आंदोलन का रास्ता अपना सकता है। इसके लिए व्यापक रणनीति तैयार करने राज्य स्तर पर बैठक आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।

राज्यभर के कर्मचारियों को एक मंच पर लाने का संकल्प

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर के कर्मचारियों को एकजुट करना संगठन का प्रमुख संकल्प है। कर्मचारियों को उनके हक और अधिकार दिलाने के लिए लोकतांत्रिक एवं संगठनात्मक संघर्ष को मजबूत किया जाएगा।

नई जिम्मेदारियों के साथ संघ के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर राज्यव्यापी रणनीति तैयार करने और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने की होगी। बिलासपुर से शुरू हुई यह नई संगठनात्मक जिम्मेदारी आने वाले दिनों में कर्मचारी राजनीति में कितना प्रभाव डालती है, इस पर कर्मचारियों की नजर रहेगी।

  • पंकज खण्डेलवाल

    Pankaj Khandelwal is the Founder & Principal Editor of News Hub Insight (NHI). He is an independent journalist with expertise in governance, education, public policy, civic issues and investigative reporting. His reporting is based on accuracy, public interest and responsible journalism. Every article published under his editorial supervision follows News Hub Insight's Editorial Policy, Fact Check Policy and Correction Policy.

    Related Posts

    109 बेटियों को मिली साइकिल, तिरंगा हाथों में लेकर निकलीं छात्राएं; अमर अग्रवाल ने कहा—शिक्षा से ही बनेगा विकसित भारत

    बर्जेस और मिशन स्कूल में साइकिल वितरण के साथ अधोसंरचना विकास को भी मिली रफ्तार, ₹14 लाख के कार्यों का उद्घाटन और अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण बिलासपुर। शहर की दो ऐतिहासिक शैक्षणिक संस्थाओं में मंगलवार को शिक्षा, राष्ट्रभावना और सामाजिक सरोकारों का संगम देखने को मिला। बिलासपुर विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर अग्रवाल ने मिशन उच्चतर माध्यमिक शाला और बर्जेस मेमोरियल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरित की। दोनों विद्यालयों में…

    Continue reading
    बिलासपुर स्मार्ट सिटी के अधिकारी प्रवीण शुक्ला की निगरानी में ‘भ्रष्टाचार की सड़क’ बनाने वाला ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर फिर सुर्खियों में! CM साय के ऊर्जा विभाग की नाक के नीचे नाली निर्माण में बिजली चोरी का आरोप, देखिए फोटो और वीडियो

    नाली निर्माण का ठेका मेसर्स MT कंस्ट्रक्शन को,एफडीआर घोटाले का आरोपी ठेकेदार कमल सिंह ठाकुर करा रहा निर्माण कार्य स्मार्ट सिटी के अधिकारी प्रवीण शुक्ला की निगरानी में नेहरु नगर में बनी ‘भ्रष्टाचार की सड़क’ बरसात में फिर उखड़ी, देखिये तस्वीरें बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में प्रशासनिक चुस्ती और मैदानी स्तर पर अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर लगातार जोर दिया जा रहा है। लेकिन बिलासपुर के शांति नगर में चल रहे नगर निगम के नाली निर्माण कार्य से जुड़ा एक मामला यह सवाल जरूर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *